15 अगस्त 2025 को, एनटीपीसी सोलापुर में डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया। वातावरण देशभक्ति और गर्व से ओत-प्रोत था, जब मुख्य अतिथि श्री बीजेसी शास्त्री, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सोलापुर) ने देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम […]

 बिलासपुर ।भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या जिला पंचायत प्रतिनिधि ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीपत एवं सरस्वती शिशु मंदिर में किया ध्वजारोहण सुबह 7:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश […]

  *शहीदों के परिजन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित* *13 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन* *स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति बिलासपुर, 15 अगस्त 2025/आजादी का 79वां पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित […]

अपने 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन के अवसर पर, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने लाल किले को भारत के उत्थान के अगले अध्याय के लिए एक शुभारंभ-स्थल में बदल दिया। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर, उन्होंने कई साहसिक घोषणाएँ कीं, जो एक ऐसे राष्ट्र का संकेत देती हैं, जो भविष्य में केवल कदम […]

बिलासपुर ।  बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए काम को लटका कर रखने वाले ठेका कंपनियों पर करोड़ों का अर्थदंड लगाया है और ठेका को भी निरस्त कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी के इस कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। पहली […]

बिलासपुर, 14 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (सिम्स) में 2025-26 सत्र का पहला एमबीबीएस प्रवेश बिलासपुर की मीमांसा अग्रवाल ने लिया। विद्यानगर निवासी मीमांसा (पिता: राजकुमार अग्रवाल, माता: सुलोचना अग्रवाल) ने ऑल इंडिया रैंक (अनारक्षित ) में 9356वीं रैंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। सिम्स के […]

न्याय दिलाने  का किया वादा बिलासपुर: एनटीपीसी  सीपत के 5वें यूनिट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुई दर्दनाक घटना में ग्राम पोड़ी निवासी दो श्रमिकों श्याम साहू और प्रताप कंवर की मौत हो गई थी। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। बुधवार को बिलासपुर जिला पंचायत […]

बिलासपुर । न्याय धानी को पहले सिवरेज की खुदाई के कारण खोदापुर कहकर मजाक उड़ाया जाता रहा और अब लगातार चाकूबाजी की घटनाओं ने शहर को चाकूपुर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। शहर के  अनेक  दुकानों में  चाकुओं की बिक्री व चाकूबाजी की लगातार घटनाओं  को संज्ञान में […]

कोरबा । नैगम सामाजिक दायित्व के तहत, एनटीपीसी कोरबा ने आज चारपारा कोहड़िया स्थित आत्मानंद मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल में “ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया – एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के बच्चों और स्थानीय समुदाय के बीच स्वच्छता, प्लास्टिक कचरे […]

” हलषष्ठी प्रार्थना “ – ह्रीं षष्ठी देवी (सन्तान, पुत्र-पुत्री उत्पन्न होने के बाद माता-पिता दोनों या दोनों में किसी एक को इस स्तोत्र का कम से कम 1 वर्ष तक पाठ करना चाहिए, उसकी रक्षा और कल्याण का अचूक विधान है) हे छठी देवी, मैं आपको, घर की माता […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी