
बिलासपुर ।दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता द्वारा लगभग 9.50 एकड़ में अफीम ( प्रतिबंधित वस्तु) की खेती करने का प्रकरण पूरे प्रदेश में चर्चा एवम कोतुहल का विषय बना हुआ है, बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ( द्वय) सिद्धांशु मिश्रा एवम महेंद्र गंगोत्री ने कहा की इतने बड़े स्तर पर अफीम जैसे प्रतिबंधित सूखे नशे की खैती, बिना किसी मिलीभगत के मुमकिन ही नही, प्रदेश की जनता स्तब्ध है। केसे सुशासन का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार के नाक के नीचे उनके स्वयं के नेता / कार्यकर्ता द्वारा बड़े पैमाने में अफीम की खेती की जा रही है।
भाजपा कार्यालय को घेरने नहीं देने पुलिस ने भाजपा दफ्तर आने जाने के सारे रास्तों को बेरिकेड से घेरने के अलावा पूरे सड़क को टीन के शेड से घेर दिया था इसी वजह से पुलिस बल और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प होती रही। दोनों अध्यक्ष ने कहा वर्तमान बीजेपी सरकार नशे को संरक्षण देकर प्रदेश के युवाओं को और उनके भविष्य को नशे में धकेलने का प्रयास कर रही है, जिसको बिलकुल बर्दास्त नही किया जायेगा और कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में बीजेपी कार्यालय का घेराव एवम जंगी प्रदर्शन कर रही है।
उसी कड़ी में आज बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस घेराव एवम प्रदर्शन में कांग्रेसजन पुराना बस स्टैंड, नगर निगम के कॉम्प्लेक्स के सामने बहुत बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और नारे लगाते हुए बीजेपी कार्यालय तक गए, जहा पुलिस बल पहले से तैनात था और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच जम के रस्सा कस्सी हुए। अध्यक्ष द्वय ने स्पष्ट किया कि दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी करवाई की जाए और अफीम की खेती रोकने सरकार ने कदम नहीं उठाए तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, विजय केसरवानी, विजय पांडे, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र साहू, अभय नारायण राय, प्रमोद नायक,पंकज सिंह, राकेश शर्मा, आशीष गोयल, शिल्पी तिवारी, संतोष गर्ग, हितेश देवांगन, साकेष मिश्रा, सुभाष ठाकुर, ऋषि पांडे, चित्रकांत श्रीवास, गौरव ऐरी, सीमा घृतेष, पिंकी बत्रा, गजेंद्र श्रीवास्तव, अनिल पांडे, राहुल वाधवानी, साई भास्कर, राजा व्यास, बिहारी देवांगन, राहुल ठाकुर, शहजादा खान, शाहनवाज खान, मो अयूब, दुलारे नजरूदीन, समीर अहमद, गीतांजलि कौशिक,अरुण त्रिवेदी अमित साहू अभ्युदय तिवारी लक्ष्मीनाथ साहू, विनोद साहू, आदित्य दीक्षित स्वर्णा शुक्ला, रामा बघेल, ओम कश्यप, शंकर कश्यप, सुनील सोनकर, मोहन श्रीवास, संदीप वाजपेई, सूर्यमणि तिवारी, विनय पांडे, दिलीप पाटिल, राजेश शुक्ला, अखिलेश गुप्ता, ब्रह्मदेव ठाकुर, भावेंद्र गगोत्री, रंजीत सिंह, राजू यादव, सुनील पटेल, विकास ठाकुर, मनोज सिंह, राजेश ताम्रकार, आदित्य ठाकुर, अशोक शुक्ला, आदित्य उपाध्याय अमित यादव, अमित दुबे, डब्बू दुबे, मार्ग्रेट बेंजामिन, वहीदा खान, संदीप यादव, इमरान खान, शेर सिंह, दीपक कौशिक, गुलनाज़ खान, शिशिर कश्यप, उमेश कश्यप, आकाश यादव, राजीव रतन , महेश ठाकुर, नवीन दुबे, शान सिंह, निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति, अशोक भंडारी, वजीर अली, पूजा प्रधान, अजय काले, पुष्पेंद्र मिश्रा, कौशिक धर, संगीता सिंह , अंकित प्रजापति, सुरेंद्र तिवारी, मनीष गडेवाल, करम गोरख , सुजीत मिश्रा, प्रवेश पटवा, रमाकांत सिंह, दौलत साहू, आशीष यादव, संतोष साहू,मेहतराम सिंगरोल, राजेश जैसवाल, दिनेश सूर्यवंशी, सुभालक्ष्मी सिंह, राम प्रकाश साहू, सुनील पांडे, नीरज सोनी, मुन्ना श्रीवास, सुरेश ठाकुर, जितेंद्र राज, दिनेश यादव, प्रमोद जायसवाल, नरोत्तम पटेल, नानक रेलवानी, वीरेंद्र सारथी, रामकुमार मनहर, मुरली राव, बॉबी डे, जीवन दास, शंकर यादव, सुरेश दास,राकेश दुबे आयुष भट्ट, अमन यादव, हरमिंदर शुक्ला, सुमित शुक्ला, हेमंत, विवेक, मुरली राव, विष्णु प्रसाद, चंद्रहास केसरवानी, टीकम सिंह, प्रशांत पांडे, सुखसागर, आदि उपस्थित रहे।


