
बिलासपुर। आखिर सत्तारूढ़ दल भाजपा के नेताओं को हो क्या गया है? भाजपा का कोई पार्षद बाउन शुगर के साथ पकड़ा रहा है तो कोई भाजपा पदाधिकारी कई एकड़ खेत में अफीम की खेती कर रहा है । छत्तीसगढ़ अभी तक धान का कटोरा रहा लेकिन लगता है भाजपा के नेता इस प्रदेश को मादक पदार्थों का गढ़ बनाकर रहेंगे। दुर्ग जिले के भाजपा नेता के करतुत से आहत पार्टी संगठन ने इस अफीम की खेती वाले नेता को निलंबित कर दिया है । कुछ दिनों पूर्व मुंगेली जिले के जरहा गाँव के एक भाजपा पार्षद को ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने पकड़ा था । गिरफ्तार भाजपा पार्षद ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि वह ब्राउन आन लाइन तथा अन्य श्रोत से मंगवाता है और स्थानीय युवाओ को बेचता है ।
भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि जिस छत्तीसगढ़ में भाजपा के बड़े नेताओं ने कड़ी और वर्षों तक मेहनत करके कमल खिलाया उस छत्तीसगढ़ में पार्टी के कुछ नेता ,चुने हुए पार्षद अफीम ,ब्राउन शुगर का जहर फैला रहे है । ये जानकर पार्टी के दिवंगत नेता अपने आपको कोस रहे होंगे । पैसे कमाने के और भी रस्ते है। तबादला ,पोस्टिंग ,बहाली,ठेका,जमीन का कारोबार से लेकर अन्यान्य धंधे है । नशीले और मादक पदार्थ के धंधे में पकड़े गये तो 10 साल की सजा और लाखों रुपए जुर्माना का भी प्रावधान है। पकड़े गए तो छूटना तो दूर जमानत तक के लिए तरसना पड़ता है और फिर पार्टी का कोई भी नेता ऐसे अपराधों में साथ नहीं देता । बात करे अफीम की अवैध खेती का तो बीजेपी के एक नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है क्योंकि इस नेता के खिलाफ दुर्ग जिले के ग्रामीण इलाके से अवैध अफीम की खेती करने का आरोप लगा है । इस नेता द्वारा एक खेत में फलदार फसलों की आड़ में अफीम के पौधे उगाने की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच की और जुर्म दर्ज कर लिया है।
मक्के और फलों की फसल के बीच अफीम की खेती
जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के समोदा क्षेत्र में करीब 6 से 10 एकड़ जमीन पर यह अवैध खेती की जा रही थी। खेत में केले, पपीते और अन्य फसलों की घनी खेती की जा रही थी, जिससे बाहर से देखने पर यह एक सामान्य खेत जैसा नजर आता था। लेकिन इसी हरियाली के बीच अफीम के पौधे लगाए गए थे, जिनकी कीमत बाजार में लाखों रुपये प्रति किलो तक बताई जा रही है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद खेत से संदिग्ध पौधों के सैंपल लिए गए। शुरुआती जांच में इन पौधों के अफीम होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि, होली के दौरान कुछ बच्चे खेत के पास खेल रहे थे। तभी एक बच्चे ने मोबाइल से खेत की तस्वीर खींच ली। बाद में जब उस फोटो को इंटरनेट पर मिलान किया गया, तो पता चला कि तस्वीर में दिखाई दे रहे पौधे अफीम के हो सकते हैं। ऐसे में गांव वालों ने प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस जमीन पर यह खेती हो रही थी, उसमें से करीब 10 एकड़ जमीन मधुमति ताम्रकार के नाम की बताई जा रही है, जबकि कुछ जमीन विनय ताम्रकार से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस अब राजस्व रिकॉर्ड खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खेती किसके द्वारा कराई जा रही थी। साथ ही इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
बीजेपी नेता ने आरोपों से किया इनकार
मामले में नाम सामने आने के बाद बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया गया। उनका कहना है कि उन्होंने जमीन आधी फसल के समझौते पर दी थी और उन्हें अफीम की खेती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित भी बताया है
राजनीति शुरू,कांग्रेस हुई आक्रामक
मामले के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौके पर पहुंचकर खेत का मुआयना किया। आरोप लगाया कि राज्य में नशे के कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने करीब 10 एकड़ में अफीम की खेती होने का दावा करते हुए बड़े रैकेट की आशंका जताई ।
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। यदि कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा क्यों न हो।
जांच में जुटी एजेंसियां
मामले की गंभीरता राजनीति से जुड़े इस मामले को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और नारकोटिक्स से जुड़ी एजेंसियां संयुक्त जांच कर रही हैं। खेत से लिए गए सैंपल की लैब जांच कराई जा रही है, जिसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अवैध खेती कितने बड़े स्तर पर की जा रही थी। इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sat Mar 7 , 2026
बिलासपुर। शनिवार को व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक द्वारा रात्रि लगभग 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर अपनी कार में रखी गई थी। इसके पश्चात वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा […]