
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् मित्र मंडल द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रामा मैग्नेटो मॉल में दो चरणों में फिल्म केरल स्टोरी-2 का प्रदर्शन किया गया। रविवार और मंगलवार को आयोजित इन विशेष शो में लगभग 1200 बेटियों को फिल्म दिखाई गई।
कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह तथा मदकू दीप के पीठाधीश्वर रामरूप दास महाराज सहित अनेक सामाजिक प्रमुख उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वंदे मातरम् मित्र मंडल द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की।
महापौर पूजा विधानी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यदि 16 से 20 वर्ष की उम्र में उन्हें सतर्क और जागरूक बनाया जाए तो वे जीवन में और भी आगे बढ़ सकती हैं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों को अपने करियर और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जब कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर लेता है तो उसे भटकाना आसान नहीं होता।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि भारतीय महिलाओं की शक्ति और क्षमता को पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि आज फिल्मों, पुस्तकों और गैजेट्स के माध्यम से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की चीजें सामने आती हैं, इसलिए युवाओं को जागरूक होकर सही चीजों को चुनना चाहिए।
रामरूप दास महाराज ने वंदे मातरम् मित्र मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए समाज से इन प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। वंदे मातरम् मित्र मंडल के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी,समाज प्रमुखों से अपनी समाज की बेटियों को या फिल्म दिखाने आग्रह किया।
केरल समाज प्रमुख अनिल नायर ने ऑडी बुक कर अपनी समाज की बेटियों बहिनों को फिल्म दिखाने आश्वासन दिया। सिंधी समाज भी ऑडी बुक कर फिल्म दिखाने जा रहा है।
फिल्म देखने के बाद कई माताओं और बेटियों ने भावुक होकर कहा कि इस फिल्म ने उन बातों को भी सामने रखा है जिन्हें वे अपनी बेटियों को समझाना चाहती थीं।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अरविंद दीक्षित, गुजराती समाज के केतन सुतारिया, श्वेतांबर जैन समाज के विमल चोपड़ा, अहिरवार समाज के शंकर अहिरवार, सूर्यवंशी समाज के राजेश सूर्यवंशी यादव समाज से नरेन्द्र यादव सहित अनेक समाज प्रमुख अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Thu Mar 12 , 2026
रायपुर/बिलासपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में सुशांत शुक्ला द्वारा बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृति के संचालित संस्थानों का गंभीर मुद्दा उठाया गया। इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव (नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग) ने सदन में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सरकार द्वारा दी गई […]