बिलासपुर। मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसे संकल्प से सिद्धि तक का नाम देकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने जा रही है जिसमें प्रदेश से लेकर जिला और मण्डल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन […]

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने लिया कोचिंग संचालकों एवं प्रबंधकों का विशेष बैठक   बिलासपुर ।           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिले में संचालित समस्त कोचिंग संचालकों के साथ आवश्यक बैठक […]

शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में  राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के लिए शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।  नगरीय इलाकों में छात्रों की तुलना अधिक शिक्षक पदस्थ हैं, जबकि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की शालाओं में स्थिति इसके […]

बिलासपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन द्वारा नगर के माह मई एवं जून में जयंती एवं पुण्य तिथी वाले राष्ट्रीय जन चेतना के संवाहन  स्व ई राघवेन्द्र राव(बैरिस्टर)सेनानी स्व. मुरलीधर मिश्रा,स्व. चिंतामणि ओत्तलवार,स्व. राम चरण साहू एवं स्व.श्यामानंद वर्मा  के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये हरीश […]

  *147 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को किया गया गया चेक* *प्रमुख बदमाशों को किया गया तलब, वारंटियों की धरपकड़* बिलासपुर । 31 मई एवं 01 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में शहरी थाना क्षेत्रों में […]

  आरोपी का नाम – 01.संजय कुमार चौधरी पिता कृष्ण कुमार उम्र 34 वर्ष साकिन भारूखेडा थाना चोटाला जिला सिरसा (हरियाणा) 02-चित्रा कुमार पति संजय कुमार चौधरी उम्र 28 वर्ष साकिन भारूखेडा थाना चोटाला जिला सिरसा (हरियाणा), हामु अमेरी थाना सकरी बिलासपुर । मैरिज ब्यूरो संचालित करने वाली महिला ने […]

अभियान के सहभागी बन शहर के आम नागरिकों ने लिया बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा*   बिलासपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में जिले में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन हेतु नियमित रूप से सुचारु यातायात व्यवस्था […]

*एसीसीयू एवं थाना कोटा पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई बिलासपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण) बिलासपुर श्रीमति अर्चना झा एवं एस.डी.ओ.पी. कोटा श्रीमति नुपुर उपाध्याय के दिशा निर्देशन […]

  *बेलतरा समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर* *विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर नशे के विरुद्ध दिलाई शपथ,जल संरक्षण की अपील* *शिविर में 4500 मामलों का निराकरण* *विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत उन्नत कृषि तकनीक से किसान हुए अवगत* बिलासपुर, 31 मई 2025/सुशासन तिहार के […]

  नाम आरोपी – 01.-अरूण कुमार कंवर पिता प्रहलाद सिंह कंवर उम्र 21 वर्ष निवासी मानीभाठा ग्राम पोडी थाना सीपत 02-संगीता वर्मा पिता श्री राम खिलावन वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी अमलीपारा मस्जीद चौक पोडी 03.-कौशिल्या कुमारी कंवर पिता चमरा सिंह कंवर उम्र 25 वर्ष निवासी डिपरापारा ग्राम पोडी थाना […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी