जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों के बस प्रभारी, चालको एवं परिचालकों सहित बसों को की गई पुलिस लाइन में एकत्रित बसों के मैकेनिकल मुलाइजा एवं बस के चालक-परिचालकों का किया गया स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण बिलासपुर । ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूल बसों में टैक्स, फिटनेस, बीमा, परमिट, स्पीड गवर्नर प्रमाण […]

बिलासपुर। विश्व में कबीर पंथ अप्रतिम है। कबीर ने पूरे विश्व को दिशा दी । ये विचार  पूर्व स्पीकर छत्तीसगढ़ विधानसभा और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के हैं।  श्री कौशिक  कबीर गुरुद्वारा झोपडापारा बिलासपुर में आयोजित कबीर प्राकट्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। श्री कौशिक […]

एनटीपीसी कोरबा में संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के अंतर्गत रोल मॉडल इनिशिएटिव के तहत एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती जनकी कथले, नायब तहसीलदार, कोरबा ने अभियान में शामिल बालिकाओं से संवाद किया और अपने जीवन के अनुभवों को साझा कर उन्हें आगे बढ़ने […]

  *विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प सिद्धि का स्वर्णिम काल बिलासपुर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व केंद्र शासन के 11 वर्ष पूरा होने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण […]

  44 वर्षों से हिंदुत्व के उत्थान के लिए प्रयत्नशील प्रख्यात हिंदुत्ववादी चिंतक, विचारक सुनील गंगाराम गर्ग, जो भारत के एक बड़े बैंक के उच्चाधिकारी भी हैं, ने मुंगेली के विवेकानन्द विद्यापीठ में “हिन्दूओं के घटते अनुपात से भारत की पहचान को संकट” विषय पर अपना सारगर्भित उद्बोधन देते हुए […]

( कबीर साहेब की 628वीं जयंती पर विशेष) कबीर पंथ को मानने वाले समाज में कबीर की जन्म को उनके प्राकट्य दिवस के रूप में बड़े जोर -शोर ,उत्साह के साथ मनाया जाता है।उनके जन्म को भी समाज एक सीख के रूप में ग्रहण करता है.. कबीर पंथी समाज का […]

  बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल ने 10लाख की लागत से बने जरहा भाटा कबीर आश्रम का लोकार्पण किया।आज जरहाभाठा और लिंगियाडीह कबीर आश्रम में कबीर जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी। .सदगुरु कबीर को अपने आराध्य,गुरु रूप में स्वीकार करने वाले कबीर संप्रदाय के मानिकपुरी पनिका समुदाय के बिलासपुर शहर […]

 नागपुर ,9 जून  को एनटीपीसी सोलापुर में बालिका सशक्तिकरण अभियान का समापन समारोह हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने तक चले इस आवासीय कार्यशाला में होटगी स्टेशन, आहेरवाड़ी, तिलेहाल और होटगी गांव की कुल 40 बालिकाओं ने भाग लिया। बालिका सशक्तिकरण अभियान के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के […]

“*➡️चेतना” अभियान के अंतर्गत पुलिस परिवार के लिए विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित* *➡️लगभग 400 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों व पुलिस परिवार स्वास्थ्य शिविर का लिया लाभ* *➡️वंदे मातरम् मित्र मंडल के 200 सप्ताह पूर्ण होने पर पुलिस विभाग हेतु किया गया विशेष आयोजन* *➡️अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के […]

: बिलासपुर । पी एन एच नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित एक रोगी को सिम्स में भर्ती कराया गया है।रोगी की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह मंहगा उपचार करवा सके । उसने राज्य शासन से अनुरोध किया है कि वह अपना शरीर दान करने को तैयार है ताकि […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी