सहकारिता सप्ताह के समापन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बिलासपुर, /सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 29 जून से 6 जुलाई तक “सहकारिता सप्ताह” मनाया गया।सप्ताहभर जिले में सहकारिता के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता एवं सदस्यता विस्तार के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन अवसर पर बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो तथा नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सहकारिता के महत्व पर व्याख्यान भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को सहकारिता की भूमिका और उसके लाभों की जानकारी दी गई।

सहकारिता सप्ताह के दौरान सदस्यता अभियान, किसान एवं पैक्स सदस्यों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, एफपीओ एवं पैक्स की भूमिका पर परिचर्चा, युवाओं के लिए ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन, स्वास्थ्य शिविर, माइक्रो एटीएम एवं रूपे किसान क्रेडिट कार्ड वितरण सहित कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसके अलावा विकेन्द्रीकृत धान उपार्जन योजना के तहत चयनित समितियों का भ्रमण भी कराया गया।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी संघ के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सहकारिता सप्ताह के आयोजन से जिले में सहकारी समितियों की सदस्यता बढ़ी है तथा किसानों एवं आमजन में सहकारिता के प्रति जागरूकता और विश्वास मजबूत हुआ है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NTPC   सीपत परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के किसान वर्षों से दलदल की समस्या से जूझ रहे , किसानों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से उन्हें हर साल मुआवजा प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और बार-बार आवेदन देना पड़ता है, इसके बावजूद समय पर उचित मुआवजा नहीं मिल पाता

Wed Jul 8 , 2026
मस्तूरी। NTPC   सीपत परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के किसान वर्षों से दलदल की समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से उन्हें हर साल मुआवजा प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और बार-बार आवेदन देना पड़ता है, इसके बावजूद समय पर उचित […]

You May Like

Breaking News