स्काउटर-गाइडर की वार्षिक बैठक में स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों के विस्तार पर हुआ मंथन

बिलासपुर (CGN 36)/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में आज बर्जेस मेमोरियल कन्या हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में स्काउटर-गाइडर की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं इकाइयों से आए लगभग 130 पदाधिकारियों, स्काउटर, गाइडर, सर्विस रोवर्स रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक सहयोगिता एवं सेवा कार्य किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मुख्यालय आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़, श्री रवीश गुप्ता रहे, विशिष्ट अतिथियों के रूप में संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव रही बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेंद्र कुमार साहू ने की सहायक संचालक श्री बंसत प्रताप सिंह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर साथ ही अतिथि के रूप में सामग्र शिक्षा सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राय , संस्था के प्राचार्य डॉ.संगम शुक्ला , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा श्री नवनीत तम्बोली, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर श्रीमती पुष्पलता एक्का उपस्थित रहीं। मंच संचालन जिला सचिव सुश्री लता यादव ने किया साथ ही अतिथियों का स्वागत स्कार्फ पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

बैठक के दौरान जिले में स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर की संख्या में वृद्धि करने, अधिक से अधिक विद्यालयों में स्काउटिंग-गाइडिंग इकाइयों का गठन करने तथा युवाओं को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार के अभ्यर्थियों के लिए नियमित पूर्वाभ्यास, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में आगामी जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमो तथा गतिविधियों के सफल संचालन पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिले में बेसिक कोर्स एवं अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर विशेष बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक स्काउटर-गाइडर प्रशिक्षित होकर गुणवत्तापूर्ण स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों का संचालन कर सकें।

मुख्य अतिथि श्री रवीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी स्काउटर-गाइडरों से जिले में सदस्य संख्या बढ़ाने तथा प्रत्येक विद्यालय तक स्काउटिंग-गाइडिंग की गतिविधियों को पहुँचाने का आह्वान किया। श्री राजेंद्र कुमार साहू ने जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं स्काउटर-गाइडरों से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से बिलासपुर जिला स्काउटिंग-गाइडिंग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

अपने संबोधन में संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव ने वारंट चार्टर के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उसके महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिले के सभी स्काउटर-गाइडरों से स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया। बैठक के समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री संतोष कुमार त्रिपाठी जी ने सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बैठक के सफल आयोजन में सभी के सहयोग की सराहना की।

बैठक में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) महेंद्र बाबू टंडन , जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ.पूनम सिंह एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती माधुरी यादव समेत जिले के पदाधिकारी एवं स्काउटर गाइडर शामिल हुए एवं स्काउट्स,गाइड्स,रोवर्स एवं रेंजर्स ने सेवा कार्य कर सहयोग प्रदान किया

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहकारिता सप्ताह के समापन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Wed Jul 8 , 2026
बिलासपुर, /सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 29 जून से 6 जुलाई तक “सहकारिता सप्ताह” मनाया गया।सप्ताहभर जिले में सहकारिता के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता एवं सदस्यता विस्तार के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन अवसर पर बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित शासकीय […]

You May Like

Breaking News