मोदी के 12 वर्षों की विकास गाथा लेकर जनता के बीच पहुंचे तोखन साहू

*विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत लोरमी में 14 एवं मस्तुरी में 10 प्रबुद्धजनों से किया संवाद, विकसित भारत-2047 के संकल्प और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा*

लोरमी/मस्तुरी। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार श्री तोखन साहू ने लोरमी एवं मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों, शिक्षाविदों, व्यापारियों एवं समाजसेवियों से आत्मीय भेंट कर संवाद किया।

लोरमी प्रवास के दौरान श्री साहू ने शीतला माता मंदिर, बाजार पारा, लोरमी में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने माँ शीतला के चरणों में प्रार्थना करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

इसके पश्चात विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों में पहुंचकर समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्री सतीश मिश्रा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता श्री अभिषेक जायसवाल, श्री शिव कुमार कश्यप, श्री जोधन साहू, श्री छेदी जायसवाल, श्री नरेंद्र गिरी, श्री घनश्याम खत्री, श्री संजय अग्रवाल, श्री देवराम राजपूत सहित कुल 14 प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद किया गया।

वहीं मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में श्री लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, श्री सालिक राम साहू, श्री बांके लाल विश्वकर्मा, श्री सुरीथ राम साहू, श्री अर्जुन शर्मा, श्री मकसुंदन चंद्राकर, श्री मनबोध पटेल, श्री महेन्द्र प्रसाद पटेल, श्री नेतराम यादव एवं श्री राधेश्याम साहू सहित 10 प्रमुख नागरिकों से भेंट कर उनके विचार एवं सुझाव प्राप्त किए गए।

संवाद के दौरान श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, युवा अवसर, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना विकास और सांस्कृतिक गौरव के क्षेत्र में देश ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और मुद्रा योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

श्री साहू ने कहा कि आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रबुद्धजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण के इस अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से निरंतर संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

17 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित कर मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य मजबूत किया : तोखन साहू

Fri Jun 19 , 2026
*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार सृजन का नया अध्याय लिख रहा है भारत : तोखन साहू* एनटीपीसी सीपत में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री, युवाओं को बताया विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति बिलासपुर/सीपत। केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत […]

You May Like

Breaking News