कोटमी में बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी,घटनास्थल में मिला कारतूस ,पुलिस ने की नाकेबंदी

 बिलासपुर । जीपीएम जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  लूट की वारदात से पूरे क्षेत्र में  सनसनी फैल गई है। बीच बाजार तीन बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया जिससे , पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू की मौत हो गई। घटनास्थल से  कारतूस बरामद हुआ है । पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

 पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या और लूट की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पल्सर बाइक में सवार तीन अज्ञात युवकों ने भीड़भाड़ वाले बाजार में घुसकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू कोटमी बाजार में सोने-चांदी का व्यापार करने पहुंचे थे। शाम के समय जब वे अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी अचानक पल्सर बाइक में सवार तीन युवक बाजार पहुंचे और व्यापारी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने प्रदीप सोनी के सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गए। गोली चलने की आवाज से बाजार में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपियों ने वारदात के दौरान लूट की घटना को भी अंजाम दिया है। हालांकि कितनी रकम या कितना सोना-चांदी लूटा गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मौके से एक कारतूस भी बरामद किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आरोपियों की तलाश में जिलेभर मे पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कीर्तिशेष डा. पालेश्वर प्रसाद शर्मा" कृति का प्रकाशन एवं चर्चा में होना

Wed May 27 , 2026
बिलासपुर, 2026 । सर्वप्रिय प्रकाशन, रायपुर-दिल्ली द्वारा सद्यः प्रकाशित कृति “कीर्तिशेष डा. पालेश्वर प्रसाद शर्मा” इन दिनों साहित्यिक एवं बौद्धिक जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस महत्वपूर्ण कृति का संपादन डा. शर्मा के शिष्य एवं हिंदी- छत्तीसगढ़ी के समर्थ रचनाकार डा. देवधर महंत ने किया है। ग्रन्थ […]

You May Like

Breaking News