धान खरीदी केंद्र गतौरा में लाखों का हेर-फेर करने वाले  3 आरोपी गिरफ्‌तार हुए ,आरोपियों ने 919.96 क्विंटल धान खरीदी में हेर-फेर कर 28,51000/- रुपए का किया गबन

*आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

 सहकारिता के चूहे धान को कुतरने से बाज नहीं आ रहे

बिलासपुर। सेवा सहकारी समिति और धान खरीदी केंद्र गतौरा में 28 लाख 51 हजार रुपए कीमती 919 क्विंटल 96 किलो धान की हेराफेरी करने के आरोप में मस्तूरी पुलिस ने खरीदी केंद्र के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मर्यादित मस्तुरी शाखा द्वारा थाने में एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गतौरा के पंजीयन कमांक 1294 के धान खरीदी केन्द्र गतौरा के संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही द्वारा धान उपार्जन निर्देश विपणन वर्ष 2025-26 में का उल्लंघन करना एवं शासकीय धान गबन करना पाए जाने पर उक्त प्रकरण में संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत 919.96 क्विंटल धान समिति केन्द्र में कम पाया गया है जो खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की जारी धान उपार्जन निति का उल्लघंन कर संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही के द्वारा जानबुझ कर धान गबन किया गया है जिससे समिति को 919.96 क्विंटल जिसकी राशि 28 लाख 51 हजार रूपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है ।

 रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,विवेचना के दौरान आरोपीगण 01.कोमल प्रसाद चंद्रकार 02.राजेन्द्र राठौर एवं 03.हुलेश्वर धीरही को उनके निवास पर दबिश देकर कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया आरोपीगण द्वारा घटना कारित करना स्वीकर करने पर आरोपियो को आज 3 अप्रैल .2026 को विधिवत गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी का लड्डू खाने के झांसे में लाखों गवाएं ,झांसा देने वाले मैरिज ब्यूरो के 4 लोग हिरासत में

Fri Apr 3 , 2026
 शादी का लड्डू खिलाने का झांसा ,फर्जी बैंक खातों व फर्जी मोबाइल नंबर से संचालित ’’मैरिज ब्युरो’’ के 4 आरोपी गिरफ्तार म्यूल खातों की जांच दौरान एकत्र जानकारी के आधार पर पुलिस को मिली सफलता। विवाह के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले मैट्रिमोनियल एजेंटों के गिरोह […]

You May Like

Breaking News