
बिलासपुर । मानिकपुरी पनिका समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा राज्य स्तरीय हरियाली कार्यक्रम का आयोजन पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप की धर्मपत्नी श्रीमती शांति कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं ।


समाज की महिलाओं को जागृत और जागरूक करने महिला विंग द्वारा हर साल यह आयोजन किया जाता है। कल आयोजित कार्यक्रम में समाज की विभिन्न महिलाओं और युवतियों ने प्रभावी नृत्य ,गीत, प्रस्तुत कर अपना जलवा बिखेरा ,श्रीमती रूपल मानिकपुरी का विभिन्न गानों में प्रस्तुत कत्थक नृत्य को काफी सराहा गया । कार्यक्रम में समाज की मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक शोभना गोस्वामी,वेदमती महंत,विशिष्ट अतिथि शांति केदार कश्यप,संगठन प्रभारी संतोषी मानिकपुरी ,अध्यक्ष शांति मानिकपुरी,उपाध्यक्ष धनमत महंत,प्रदेश सचिव रत्ना मानिकपुरी,कोषाध्यक्ष चंद्रकला मानिकपुरी, सरस्वती मानिकपुरी,मोना मानिकपुरी,खुशबू राजन रायपुर अध्यक्ष,धनेश्वरी मानिकपुरी रायपुर उपाध्यक्ष, अनीता दास रायपुर कोषाध्यक्ष,इंदिरा मानिकपुरी बिलासपुर अध्यक्ष,विनीता दिवान बिलासपुर उपाध्यक्ष,भुनेश्वरी मानिकपुरी बिलासपुर सहसचिव,संतोषी मानिकपुरी, डॉ बेला महंत,प्रीति महंत,शकुन महंत,सुनीता महंत,संध्या दिवान,मीना मानिकपुरी,ऊषा किरण महंत,रेखा मानिकपुरी ,पार्वती मानिकपुरी,निरुपमा सरजाल,शुभलक्ष्मी पपीहे,पूर्णिमा मानिकपुरी,सुनीता पनरिया,रुक्मिणी मानिकपुरी,अनीता, अमपती,मीरा,कविता,अगन बाई,बिमला महंत,संत बाई,संतोषी,श्रद्धा गायत्री,दीपमाला,शांति महंत,विका,अंशु रानी सरोज महंत,रमशिला महंत शारदा महंत,सतरूपा मानिकपुरी, रुक्मिणी मानिकपुरी ,मीना मानिकपुरी,भारती महंत, अनीता ,अर्पिता महंत,चंचल महंत,तुलसी महंत,भगवती,रूपल महंत,जमुना मानिकपुरी,सीता,राधा मानिकपुरी सहित सरगुजा से लेकर बस्तर तक और दुर्ग रायपुर से कोरबा चांपा जांजगीर जिले तक की समाज की महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Thu Sep 4 , 2025
🔶 अभियान के तहत् शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता व ग्रामीणों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं समाज सुधार संबंधी विषयों पर जानकारी दी गई। 🔶 कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं एवं पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को जागरूक करने हेतु उपयोगी सुझाव दिए तथा सामाजिक […]