दो कबाड़ियों का 02 ट्रक एवं 01 माजदा  में भरे 31 टन 600 किलो कीमती 8 लाख 57 हजार  रुपए का अवैध कबाड जप्त*

बिलासपुर।। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले मे चल रहे अवैध कबाडियो पर कार्रवाई के निर्देश दिये जिस पर अमल करते हुये अति. पुलिस अधीक्षक एवं सी.एस.पी. सिविल लाईन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिरगिटटी द्वारा  कार्यवाही करते हुये तिफरा से 02 वाहन क्रमांक सीजी 04 जे.सी 5860 के चालक मिर्जा सलीम पिता मिर्जा रमजान उम्र 40 साल निवासी तालापारा एवं सी.जी 11 ए.बी. 0819 का चालक भोला विश्वकर्मा पिता घनश्याम उम्र 32 साल निवासी कुंदरापारा को उक्त वाहन के साथ अवैध कबाड से साथ पकडा गया तथा पुछने पर इमरान कबाडी होना बताया गया और तथा 01 वाहन क्रमांक सीजी 06 एम 0866 के चालक नफीस अली पिता सरीफ अली उम्र 23 साल निवासी काली मंदिर के पास तिफरा को उक्त वाहन के साथ कबाड सामान के पकडा गया ।

उक्त कबाड के संबध मे पुछताछ करने पर फिरोज कबाडी का होना बताये जाने पर अवैघ कबाड के साथ 03 वाहनो जप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुये इमरान कबाडी से 02 वाहनो कुल 20 टन 600 किलो के कबाड कीमती 5 लाख मूल्य, व फिरोज कबाडी के 01 वाहन मे 11 टन कबाड कीमती 348000. इस प्रकार कुल 03 वाहन के साथ 31 टन 600 किलो कीमती 8 लाख 57 हजार का कबाड सिरगिटटी पुलिस द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई साथ ही जप्त माल के संबंध में जाँच की जा रही है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले 44 वार्डो के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई

Sat Jan 18 , 2025
 बिलासपुर ।शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने आज शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले 44 वार्डो के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की घोषणा की । शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बिलासपुर विधानसभा के 38 वार्ड, बेलतरा विधानसभा के 05 वार्ड एवं बिल्हा विधान सभा के 01 […]

You May Like

Breaking News