*हमर राज पार्टी ने  स्थानीय निकाय चुनाव के लिए की   पदाधिकारियों की घोषणा*

 

बिलासपुर के लिए सुरेश दिवाकर जिला पंचायत प्रभारी, शिव नारायण चेचाम जिला अध्यक्ष और विल्सन साइमन नगर अध्यक्ष घोषित

पार्टी पूरे बिलासपुर जिले में चुनाव लड़ने के लिए अच्छे प्रत्याशियों का चयन करेगी

बिलासपुर 17 जनवरी हमर राज पार्टी की एक आवश्यक बैठक आज कंवर समाज भवन उसलापुर में हुई और राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी और बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी सुदीप श्रीवास्तव की उपस्थिति में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए बिलासपुर जिले में विभिन्न पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। इसके साथ ही पार्टी में आगामी चुनाव में पूरे बिलासपुर जिले में बेहतर और योग्य प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय लिया और इस हेतु रणनीति भी तैयार की।

आज की गई प्रमुख नियुक्तियों में जिन्हें सभी कार्यकर्ताओं ने आम सहमति से स्वीकार किया प्रमुख रूप से श्री सुरेश दिवाकर जिन्हें पूरे बिलासपुर जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा बिलासपुर जिला अध्यक्ष के रूप में शिवनारायण चेचाम की नियुक्ति की गई वह पहले से ही बिलासपुर जिले के संगठन प्रभारी का काम देख रहे थे। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र जो पांच विधानसभा में विस्तारित है उसे देखते हुए बिलासपुर नगर अध्यक्ष के लिए प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विल्सन साइमन की नियुक्ति की गई।

आज की बैठक में मस्तूरी ब्लॉक के लिए अमृतलाल मरावी को अध्यक्ष बनाने के लिए भी सहमति हुई इसके अलावा विमल किशोर मरावी को नगर निगम क्षेत्र में उपाध्यक्ष और बलदाऊ प्रसाद बंजारे को जिला सचिव चुना गया।

आज की बैठक में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव हमर राज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती से लड़ने के लिए कार्यकर्ता और आवश्यक शक्ति मिलेगी। बिलासपुर जिले के बारे में उन्होंने कहा कि यहां जिला पंचायत का अध्यक्ष अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ है यह देखते हुए यहां अच्छे से मेहनत किया जाना आवश्यकहै। गौरतलब है कि 17 में से चार जिला पंचायत क्षेत्र ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है अगर पार्टी इसमें अच्छा प्रदर्शन करती है तो जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भी पार्टी को मिल सकता है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के बारे में बताते हुए लोकसभा में प्रत्याशी रहे सुदीप श्रीवास्तव ने कहा की 70 में से 31 वार्ड चार अन्य विधानसभा में बटे हुए हैं जिनमें बेलतरा में सर्वाधिक फिर तखतपुर उसके बाद बिल्हा और मस्तूरी आता है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रत्याशी खड़े करने और अच्छे प्रदर्शन का अर्थ यह है कि इन पांच विधानसभाओं में पार्टी की उपस्थिति दर्ज होगी। आज की बैठक को नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने भी संबोधित किया और कहा कि वह पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कोई कमी नहीं रखेंगे।

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को हमारे राज पार्टी की महत्व और आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी गई। यह बताया गया कि राज्य निर्माण के 25 वर्ष के बाद भी आज तक ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरों में भी स्थानीय व्यक्ति रोजगार आदि के लिए तरस रहे हैं वहीं बड़ी मात्रा में खनिज एवं अन्य प्राकृतिक संसाधन का लाभ व्यापारी और उद्योगपति उठा रहे हैं। चुनाव के दौरान कुछ पैसे बांट देने वाली योजनाओं के आधार पर वोट लेने वाली परियां राज्य और राज्य के निवासियों का का स्थाई भला नहीं कर सकती यह बदलाव तो ऐसी ही पार्टी ला सकती है जो संघर्ष से बाहर आई हो और राज्य के लिए दर्द महसूस करती हो।

अंत में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने आगामी स्थानीय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और अधिक से अधिक जीत दर्ज करने के लिए शपथ ली।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्वदलीय एवं जन संगठनों के संयुक्त मंच की नुक्कड़ सभा। रेल प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से रेल परिक्षेत्र में सड़कों को बंद किए जाने की तीव्र आलोचना की एवं अविलंब सड़कों को खोले जाने की माँग की *

Sat Jan 18 , 2025
बिलासपुर ।।सर्वदलीय एवं जन संगठनों के संयुक्त मंच की नुक्कड़ सभा सर्वदलीय एवं जन संगठनों के संयुक्त मंच के तत्वावधान में रेलवे परिक्षेत्र में रेल लॉबी के समक्ष नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया l सभा में वक्ताओं ने रेल प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से रेल परिक्षेत्र में सड़कों को […]

You May Like

Breaking News