सत्ता धारी दल में पद पाने के लालच में  पार्टी फंड में दोनों हाथों से लूटा दिया 82 लाख रु लेकिन यह एक झांसा था  82 लाख 63 हजार रु की ठगी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

.              सरकंडा पुलिस की कार्रवाई 

 

न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया 

 

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में ऊंचे पद और पार्टी में ज्वाइनिंग कराने का झांसा देकर एक पढ़े-लिखे निजी सलाहकार से 82,63,194/- रुपए (बयासी लाख त्रेसठ हजार एक सौ चौरानवे रुपए) की ठगी करने वाली शातिर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पहले से ही आपराधिक पृष्ठभूमि की रही है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

*नाम पता आरोपियॉ -* निखत परवीन शाबरी उर्फ निकहत शाबरी उर्फ निक्की पिता अल्ताफ अली शाबरी उम्र 34 साल निवासी खोंगापानी, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

प्रार्थी चेतन आनंद दुबे (निवासी श्री विहार, सरकंडा, बिलासपुर) ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से निखत परवीन शाबरी उर्फ निकहत शाबरी उर्फ निक्की (निवासी खोंगापानी, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) से हुई थी। आरोपी महिला ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए केंद्र और राज्य के बड़े नेताओं से करीबी संपर्क होने का झांसा दिया। 

प्रार्थी के जमीन विवाद को सुलझाने का नाटक कर उसने प्रार्थी का विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी की बेरोजगारी और राजनीति में रुचि का फायदा उठाते हुए उसे राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलवाने का लालच दिया। उसने पार्टी फंड और कागजी प्रक्रिया के नाम पर प्रार्थी से तथा उसके दोस्तों (सतीश अग्रहरी, अंकित पाण्डेय, डॉ. गायत्री गुप्ता) के खातों के जरिए एवं नगद कुल 82,63,194 रुपए ऐंठ लिए।

धमकी और ब्लैकमेलिंग:

 जब प्रार्थी ने अपनी रकम वापस मांगी या पद के संबंध में पूछताछ की, तो आरोपी महिला आग-बबूला हो गई। उसने प्रार्थी को डराते-धमकाते हुए कहा कि “जो पैसा जमा हो गया वह वापस नहीं मिलेगा, बार-बार कॉल या परेशान करोगे तो तुम्हें महिला संबंधी झूठे मामलों में फंसा दूंगी।”

त्वरित पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना सरकंडा में अप.क्र. 1376/26 धारा 318(4) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (झगराखांड/खोंगापानी) रवाना की गई। स्थानीय पुलिस बल एवं गवाहों की मदद से आरोपीयॉ निखत परवीन शाबरी (33 वर्ष) को उसके निवास स्थान से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और प्रार्थी के दस्तावेज/बायोडाटा जप्त किए गए हैं। आरोपी के अनवरत आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के पुख्ता प्रमाण मिलने पर प्रकरण में धारा 119(1) बीएन एस जोड़ी गई एवं विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

आपराधिक रिकॉर्ड – विवेचना के दौरान आरोपी महिला का आपराधिक इतिहास खंगालने पर ज्ञात हुआ कि वह शातिर किस्म की अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी संगीन मामले दर्ज हैं: 

थाना झगराखांड: अप.क्र. 219/23, धारा 294, 34, 341 भादवि।

थाना झगराखांड: अप.क्र. 70/2023, धारा 384 भादवि (वसूली/ब्लैकमेलिंग)।

थाना झगराखांड: अप.क्र. 216/23, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(1)।

थाना झगराखांड: अप.क्र. 146/23, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(1)।

थाना सिविल लाइन (रायपुर): अप.क्र. 358/2021, धारा 384 भादवि।

पुलिस अपील:

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार के प्रलोभन देने वाले झांसेबाजों और फर्जी लोगों से सावधान रहें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने कलेक्टरेट तक निकाला विरोध मार्च, फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Mon Sep 28 , 2026
  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौप  गिरफ्तारी की मांग की बिलासपुर। निर्वाचन आयोग और इलेक्शन कमिश्नर पर कार्रवाई और गिरफ्तार करने की मांग करते हुए जिला कांग्रेवस कामवटी शहर आये ग्रामीण ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया और जिला प्रशासन को ज्ञापन […]

You May Like

Breaking News