बिलासपुर,। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया, तत्पश्चात वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राम नवमी एवं पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने।
श्री साहू ने कहा कि देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा सरकार केन्द्र में विद्यमान है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि राम हमारी आस्था है, राम मंदिर का निर्माण किसी अन्य दल ने नहीं किया उपेक्षित रखा। मोदी जी ने इसको यथार्थ रूप दिया और मंदिर का भव्य निर्माण कराया। धारा 370 समाप्त हुआ है। देश की एकता के लिए मोदी जी ने बहुत कुछ किया है। वफ्फ बोर्ड का अध्यादेश लाया गया। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। समाज के अंतिम व्यक्ति का उन्नति हो, यही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है।इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस पर पंच से लेकर सांसद तक विजयी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार वक्ता करता हूं। आज जो स्वरूप पार्टी में दिखाई दे रहा है वह कार्यकर्ताओं के बलबूते पर है।
कार्यक्रम को महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकताओं को राम नवमी एवं पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व में नम्बर एक की पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत बनी है।
पूर्व महापौर किशोर राय ने कहा कि जब देश में जनसंघ की स्थापना नहीं हुई थी, तब कांग्रेस भाजपा की मजाक उड़ाती थी, लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेई ने हार नहीं मानी और आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनाकर लोगों को सही रास्ता दिखाया।कार्यक्रम में वरिश्ठ भाजपा नेता नारायण तावड़कर, चंद्रभूषण शुक्ला, किशोर शुक्ला, इतवारी साहू, मोहन लाल श्रीवास, मेलूराम देवांगन का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर सभापति विनोद सोनी, पूर्व विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, गुलशनऋषि, अमरजीत सिंह दुआ, अरूण चौहान, श्रीमती वाणी राव, राजेश सिंह, नैन सिंह परिहार, डॉ.सुनील जायसवाल, अवधेश अग्रवाल, एस कुमार मनहर, अनुज टंडन, निखिल केशरवानी, चंद्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, बबलू कश्यप, देवेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, रवि मेहर, रमेश लालवानी, संध्या चौधरी, विजय ताम्रकार, प्रकाश यादव, रंगा नादम, राकेश तिवारी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, पल्लव धर, केशरी इंगोले, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



