भोजली उत्सव की रंगारंग झलक: ग्राम पंचायत महमंद में परंपरा और संस्कृति का संगम

बिलासपुर।मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद में पारंपरिक भोजली उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं और युवतियों ने सिर पर हरी-भरी भोजली सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली, जो महमंद महादेव मंदिर के पास से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तालाब तक पहुंची, जहां विधिवत विसर्जन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष रवि वरगाह , सरपंच विकी निर्मलकर, मंडल महामंत्री जितेंद्र राय तथा ओम प्रकाश सूर्यवंशी, अशोक साहू,राजेश वैद्य,वेदराम निर्मलकर, सुखसागर रजक, नीरू यादव, सुखनंदन सूर्यवंशी, लखन मानिकपुरी, पंच संजय सूर्यवंशी, माधव साहू, रामा टंडन , अमित रजक, शैलेंद्र तिवारी, छगन साहू, शत्रुघ्न कश्यप, पहलाद रजक, मनहरण निर्मलकर, सितेंद्र माकरे, व्यास नारायण, बजरंग, शिवम, योगेश सूर्यवंशी, चंदू द्वारिका, भुरू निषाद जितेंद्र रजक, बाबूलाल रजक, कीर्तन समिति की समस्त टीम जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

भोजली यात्रा के दौरान गांव में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की सुंदर झलक पेश की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

 परंपरा और भाईचारे का संदेश

भोजली उत्सव के अंतर्गत एक विशेष परंपरा निभाई गई, जिसमें लोग एक-दूसरे के कान में भोजली डालकर मित्रता का संदेश देते हैं। साथ ही सभी देवी-देवताओं को भोजली अर्पित कर गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई।


 उत्कृष्ट भोजली को किया गया सम्मानित

 

कार्यक्रम में सुंदर एवं आकर्षक भोजली तैयार करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया—

 प्रथम पुरस्कार: ₹3100/ (प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या द्वारा), द्वितीय पुरस्कार: ₹2100/ (जितेंद्र राय एवं रविबरगाह द्वारा) और तृतीय पुरस्कार: राजेश वैद्य द्वारा 1100/दिया गया।

इसके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा सभी जो भोजली लेकर आए थे उनका उत्साहवर्धन के लिए गिफ्ट प्रदान किया गया।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल में धैर्य रखना जरूरी होता है: डॉक्टर पवार 

Sun Aug 30 , 2026
सकरी महाविद्यालय ने मनाया मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस बिलासपुर। नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी ने मेजर ध्यानचंद की जयंती को भारत सरकार के निर्देशानुसार खेल दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर विविध खेल प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं कार्यालय इन स्टाफ प्रोफेसर स्टाफ के आयोजित किए गए विजेताओं […]

You May Like

Breaking News