*केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने बिलासपुर में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ डिजिटल अभियान का किया शुभारंभ,कहा: स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला

बिलासपुर, 1 अगस्त, 2026 ।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू बिलासपुर के तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान, बिलासपुर द्वारा आयोजित ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ डिजिटल अभियान के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की आर्थिक समृद्धि, सांस्कृतिक अस्मिता एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प जनभागीदारी के माध्यम से साकार हो रहा है और स्वदेशी के प्रति जागरूकता इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

*जनदर्शन में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं*

 

इसके साथ – साथ श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भाग लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया।

 

जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों से उन्हें अवगत कराया। श्री साहू ने सभी प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयरामनगर के शासकीय विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण समारोह:"'शिक्षा की उड़ान को मिले नए पंख'"

Sat Aug 1 , 2026
बिलासपुर।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जयरामनगर में शासन की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी उपस्थित रहे। संघर्ष से सफलता तक: मुख्य अतिथि का प्रेरक […]

You May Like

Breaking News