बिलासपुर: कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव आज अपने विधानसभा क्षेत्र बेलगहना भैंसाझार के दौरे पर रहे ।वहां से तखतपुर विधानसभा के ग्राम ढन ढन पहुंचकर सुनील कौशिक शिवबालक कौशिक के परिवार में आयोजित भागवत पुराण संगीत ज्ञान गंगा में शामिल हुए ।विधायक ने व्यास पीठ पर विराजमान गुरुजी को फूल माला […]

बिलासपुर। देश के महान शूरवीर और क्षत्रिय कुल गौरव महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) के विरुद्ध सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश है। इस बयान को समाज ने वीरता और स्वाभिमान का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। इसी क्रम […]

: बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। नवरात्र के शुभ दिन में उनका आगमन […]

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक देवेंद्र यादव के यहां सीबीआई छापे को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यह छापा सीबीआई का दुरुपयोग है और छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को दबाने डरने की कोशिश है । अटल […]

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण बड़े पैमाने पर जारी है। बहुत से लोग किसी लालच,प्रलोभन या छलकपट से धर्मान्तरित हो रहे है। वो अपनी पत्नि, परिवार समाज पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते है जिसके कारण परिवार टूट रहे है और सामाजिक विद्वेष बढ़ रहा है। बुधवार को हिंदू […]

बिलासपुर :- कल कोयला घोटाले को लेकर सीबीआई  की टीम बिलासपुर और रायगढ़ में आ धमकने  की खबर के बाद आज सुबह-सुबह महादेव मामले में सीबीआई ने डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे की कार्यवाही को अंजाम दिया कार्यवाही की भनक लगते ही पूरे छत्तीसगढ़  में सनसनी […]

ग्रामीणों की आशाओं के अनुरूप करें काम – तोखन साहू जिला पंचायत की यह नई टीम गांवों में लाएगी फिर से सुराज – अरूण साव बिलासपुर,। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, […]

प्रस्थान: 5 अप्रैल, प्रातः 11 बजे, पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर से दर्शन: 6 अप्रैल, रात्रि भोजन के पश्चात वापसी वापसी: 7 अप्रैल, संध्या तक बिलासपुर आगमन बिलासपुर।रामनवमी पर भव्य अयोध्या यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार, 25 मार्च को समिति का एक अहम बैठक आयोजित की गई। […]

बिलासपुर।– बिल्डर के द्वारा किसान की जमीन में खड़े फसल और शासकीय जमीन में रातों-रात कई ट्रक मिट्टी पटवा सड़क बनवा ली। सरकारी जमीन के पीछे स्थित पट्टे से मिली जमीन पर बिल्डर कॉलोनी बनाना चाहता था। किसान की शिकायत मिलने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने जब जांच करवाई तब […]

प्रधानमंत्री  के जिला प्रवास के दौरान किये गये है चाक-चौबंद सुरक्षा इन्तजाम, ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना कोनी की नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध संयुक्त कार्रवाई ************************************* *गिरफ्तार आरोपी:-* 01. सौरभ यादव उर्फ पंकज पिता विजय बहादुर यादव उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम नारायणपुर पोस्ट बदलापुर थाना बदलापुर जिला […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी