एमबीबीएस की काउंसलिंग सिम्स मेडिकल कॉलेज में

 

बिलासपुर, 18 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के ऑडिटोरियम में आज राज्य कोटे के अंतर्गत एमबीबीएस पाठ्यक्रम की प्रथम राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हुई। काउंसलिंग के प्रथम दिन कुल 42 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 27 अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रक्रियात्मक रूप से पूर्ण कर लिया गया।

प्रथम राउंड की यह काउंसलिंग शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन से लेकर प्रवेश स्वीकृति तक की सभी प्रक्रियाएँ निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की गईं। चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं सिम्स प्रबंधन के अधिकारीगण काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित रहे और समस्त काउंसलिंग कार्यों की निगरानी की।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 14 अगस्त 2025 को ऑल इंडिया कोटे के अंतर्गत 01 अभ्यर्थी का प्रवेश सिम्स, बिलासपुर में सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

सिम्स प्रबंधन ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।सिम्स चिकित्सामहाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह,  डॉ.मधुमिता मूर्ति, डॉ. सागरिका प्रधान, डॉ. सचिन पांडे, डॉ. कमलजीत बासन, डॉ. कालीचरण नथनी, डॉ. माधुरी अंजना कुजूर, डॉ. जंदेल सिंह ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जहां जहां हिन्दु घटा है वह हिस्सा भारत से कटा है- देवधर

Mon Aug 18 , 2025
बिलासपुर-वन्दे मातरम् मित्र मंडल के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं माई होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने कहा कि जहां भी हिंदू घटा है वह हिस्सा भारत से कटा है जहां […]

You May Like

Breaking News