बिलासपुर  । पत्रकार कालोनी मोड़ गौरवपथ में सत्रह माह पूर्व 63 शीशी नशीला कफ सिरप के साथ गिरफ्तार आरोपी अख्तर अली उर्फ छोटू को दोष सिद्ध पाते हुए विशेष न्यायाधीश (एनडीपीसी एक्ट) कु. पुष्पलता मारकंडे ने धारा 21 (सी) एन डी पी सी एक्ट के तहत 10 वर्ष का सश्रम […]

बिलासपुर। तो लो भइया राजधानी रायपुर में  3 नए मंत्रियों (दो पुराने कांग्रेसी) का शपथ ग्रहण संपन्न हो गया मगर बिलासपुर के भइया  की चर्चा तक नहीं । उधर शपथ ग्रहण इधर बिलासपुर को न जाने किसका लगा है ग्रहण जो पौने सात साल से उतरने का नाम नहीं ले […]

 बिलासपुर। मंगलवार  को आधारशिला विद्या मन्दिर सैनिक स्कूल में छात्र परिषद (School Council) के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना पाण्डेय थी, आप जमुना प्रसाद वर्मा पीजी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में बॉटनी […]

बिलासपुर  । अंततः साय  मंत्रिमंडल के विस्तार का अधिकारिक न्योता जारी हो गया है। बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे राजभवन में मंत्री बनने वाले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी । जिन तीन विधायकों को मंत्री पद देना है उन्हें राजभवन से बुलावा  मिल चुका है। बड़ा सवाल यह है […]

– बिलासपुर । एचडीएफसी बैंक की दो महिला कर्मियों से सांठगांठ कर 70 लाख रुपए के फर्जी चेक की राशि खाते में जमा करवाने वाले दो आरोपियों और बैंक की दो महिला कर्मियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी सत्यजीत कुमार पिता स्व. गरीबदास वर्मा. ब्रांच मैनेजर […]

बिलासपुर।मॉनसून की फुहार पाते ही प्रकृति जैसे सोलह शृंगार कर लेती है I जंगल में तो वैसे हमेशा ही हरियाली रहती है किन्तु मॉनसून आने के पश्चात्य तो पूरी धरती जैसे हरी चुनरिया ओढ़ कर अत्यन्त प्रफुल्लित और उत्सव की मस्ती से सराबोर हो उठती है I Jungle Mitan ने […]

समकालीन कविता के शिल्प  पर हुई ऐतिहासिक चर्चा बिलासपुर/सांई आनंदम उसलापुर में सजल,गीत,नवगीत और समकालीन कविता के शिल्प पर ऐतिहासिक साहित्यिक गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छंदशास्त्री ईश्वरी प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि विजय राठौर, सतीश कुमार सिंह, रमेश चंद्र सोनी रहे। कार्यक्रम की […]

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची जहां पर उन्होंने समाजसेवी चंचल सलूजा परिवार के निज निवास पहुंचकर मुलाकात की। रोटरी क्लब के पूर्व सचिव समाजसेवी चंचल सलूजा ने अपने सभी सदस्यों का परिचय बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष […]

रायपुर, 18 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ में बढ़ते सीमेंट की कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग चावला ने बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मानसून में डिमांड नहीं है फिर भी सीमेंट के हर बोरी पपर 25 से 30 रुपए बढ़ा दिए […]

बिलासपुर-वन्दे मातरम् मित्र मंडल के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं माई होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने कहा कि जहां भी हिंदू घटा है वह हिस्सा भारत से कटा है जहां […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी