*शिविर में बार बार सर्दी-खांसी होना, अस्थमा, दमा (COPD), निमोनिया, टीबी (TB), एलर्जी, पैरों में सूजन, घबराहट, बेचैनी, छाती में पानी भर जाना जैसे सभी फेफड़ों एवं छाती से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के लिए निशुल्क परामर्श उपलब्ध रहेगा*
बिलासपुर। राज्य शासन द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को पूरा करने के लिए निजी चिकित्सक भी इस अभियान में शामिल हो रहे है।
बदलती जीवनशैली, बढ़ते प्रदूषण, धूम्रपान और अनियमित दिनचर्या के कारण फेफड़ों से संबंधित बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। ऐसे में समय रहते जांच और सही परामर्श अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इसी उद्देश्य को लेकर छाती, एलर्जी एवं श्वास रोग विशेषज्ञ *डॉ. अनिल कुमार डनसेना* (MBBS, MD Respiratory Medicine) द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर *प्रत्येक रविवार* को *लंग्स एंड चेस्ट केयर क्लीनिक,* श्री प्लाजा अशोक नगर चौक, इंडियन काफी हाउस के पास, सरकंडा बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां मरीजों का निःशुल्क पंजीयन एवं चिकित्सकीय परामर्श किया जाएगा।
शिविर में बार बार सर्दी-खांसी होना, अस्थमा, दमा (COPD), निमोनिया, टीबी (TB), एलर्जी, पैरों में सूजन, घबराहट, बेचैनी, छाती में पानी भर जाना जैसे सभी फेफड़ों एवं छाती से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के लिए निशुल्क परामर्श उपलब्ध रहेगा।
डॉ.अनिल ने बताया कि अक्सर लोग बार बार सर्दी-खांसी, सांस फूलना, सीने में दर्द/जकड़न या एलर्जी जैसी समस्याओं को मौसमी या सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं। विशेष रूप से अस्थमा और सीओपीडी जैसी बीमारियां लंबे समय तक व्यक्ति को प्रभावित करती हैं और समय पर इलाज न मिलने पर जीवन की गुणवत्ता पर गहरा असर डालती हैं।
उन्होंने कहा कि टीबी जैसी संक्रामक बीमारी आज भी समाज में मौजूद है, जिसका सही समय पर निदान और उपचार बेहद जरूरी है। वहीं, बढ़ते प्रदूषण के कारण एलर्जी और श्वास संबंधी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना और शुरुआती स्तर पर जांच उपलब्ध कराना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।
शिविर में आने वाले मरीजों को न केवल निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें अपनी बीमारी से बचाव, सही उपचार और जीवनशैली में सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जाएंगे ।
यह पहल उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी, जो आर्थिक या अन्य कारणों से समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक तक नहीं पहुंच पाते।
आयोजकों की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं। शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक लोग नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।अग्रिम पंजीयन अनिवार्य एवं निशुल्क है। इसलिए अग्रिम पंजीयन के लिए दिये गये नंबर *7067791891* पर संपर्क कर अवसर का लाभ उठायें।

