त्रिदिवसीय कबीर ज्ञान यज्ञ सत्संग पुलाली कला में संपन्न .  बिलासपुर।  17जनवरी से 19जनवरी तक कबीर ज्ञान यज्ञ सत्संग पुलाली कला ग्राम पंचायत ,विकासखंड पाली ,जिला कोरबा छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में कबीरपंथ के पारखी संत दूर दूर से पधारे थे,।बड़ोदरा गुजरात से संत श्री शीलेंद्र साहेब ,कांकेर से […]

बिलासपुर। विकास खंड मस्तूरी जिला बिलासपुर में अंतर संकुल स्तरीय खेल महोत्सव 2025-26 की कड़ी में संकुल केंद्रकन्या सीपत बालक सीपत के संयुक्त तत्वाधान और स्व बालक राम लदेर सेवा संस्था जांजगीर चाम्पा के विशेष सहयोग से अंतर संकुल स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन खेल ग्राम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला […]

मुंगेली ।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जिला मुंगेली के ग्राम झलियालपुर में भगवान शिव की कृपा प्राप्ति हेतु आयोजित 11 कुण्डीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में सहभागिता की। इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 कुण्डों में विधिवत आहुतियों […]

*बिलासपुर में सांसदों की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित* बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर रेलवे परिसर में माननीय संसद सदस्यों की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश जांगड़े, माननीय […]

*मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की नई रफ़्तार* रायपुर, 22 जनवरी 2026/ बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है, जहाँ अब गोलियों की गूँज की जगह ट्रैक्टरों की आवाज़ और फूलों-फलों की महक फैल रही है, क्योंकि किसान आधुनिक खेती और सरकारी […]

  बिलासपुर । रंगदारी वसूली के आरोप में फंसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल आखिकार नप गए । मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने जायसवाल को तत्काल निलंबित करने का आदेश देते हुए कहा है कि विभाग में गंदगी फैलाने वाले अधिकारियों की जगह फील्ड […]

मझगांव (कोटा): ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित “मझगांव प्रीमियर लीग” का भव्य समापन हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। यह पहली बार था जब इस दुर्गम जनजातीय क्षेत्र […]

        गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 जनवरी 2026/ आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री भारत सरकार श्री तोखन साहू ने जिला प्रवास के दौरान आज कलेक्ट्रेट परिसर से ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के व्यापक प्रचार-प्रसार और आम लोगों को इससे जोड़ने के लिए पहुँचे ’मशाल गौरव यात्रा’ वाहन को हरी […]

*मनरेगा के तहत स्वीकृत सभी कार्य और भुगतान 31 मार्च तक करलें पूर्ण* *पीएम-जनमन के तहत बन रहे सड़कों की गुणवत्ता जांच कराने कलेक्टर को दिए निर्देश* *शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रुप से करें आमंत्रित*  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 जनवरी 2026/सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर तथा केन्द्रीय […]

नवनियुक्त अध्यक्षों महेंद्र गंगोत्री और सुधांशु मिश्रा ने ली शपथ और पदभार संभाला  पूर्व सी एम भूपेश बघेल को छोड़ प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता हुए शामिल बिलासपुर। बुधवार का दिन कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल रहा । अवसर था जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के नव […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी