भाजपा के ढेर सारे नाराज फूफा कांग्रेस में आने तैयार बैठे हैं : दीपक बैज 

सरकार प्रदेश के खनिज संसाधनों को बेच रही

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी ही नहीं है अगर वे आदिवासी होते तो विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश के आदिवासी भाइयों को बधाई देते। दरअसल मुख्यमंत्री साय आदिवासी नहीं बल्कि बनवासी हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में इन दोनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और भाजपा के नाराज फूफा लोगों की संख्या बढ़ गई है इनमे से बहुत सारे नाराज फूफा कांग्रेस में आने वाले हैं।

बिलासपुर में कांग्रेस संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संभागीय मास्टर ट्रेनर तथा ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस के सारे बड़े नेता एक जुट है और सभी में सामंजस्य है। इस तीन दिनी शिविर में पार्टी के सभी बड़े नेता ड़ॉ महंत,भूपेश बघेल,टी एस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू सभी शामिल हुए जबकि भारतीय जनता पार्टी के सारे नेताओं को कभी एकजुट नहीं देखा गया है क्या किसी ने कभी भाजपा के प्रदेश के बड़े नेताओ को एक साथ किसी गाड़ी में बैठे देखा है कांग्रेस के नेताओं में तो पूरा सामंजस्य है।

 श्री बैज ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के खनिज संसाधनों को बेचने का काम कर रही है तारापुर के 5000 एकड़ जंगल को इस सरकार ने बेच दिया। यहाँ अब दस लाख पेड़ काटे जायेंगे। तारापुर कोल ब्लाक अडानी की कंपनी को दे दिया गया हैं।हमारी सरकार ने तो केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था कि जो कोल माइंस बेचे जा रहे हैं उनमें से 9कोल माइंस की बोली को बाहर रखा जाए इसमें तारापुर भी शामिल था लेकिन साय सरकार ने नीलामी की अनुमति दे दी। छत्तीसगढ़ की जनता को साय सरकार को जवाब देना पड़ेगा कि तारापुर कॉल ब्लॉक को क्यों बेचा गया?प्रदेश सरकार के इस निर्णय के कारण हाथी और मानव में द्वन्द बढ़ेगा। हसदेव बांध खतरे में हैं। बिना आकलन किये खनिज संसाधनों को बेचा जा रहा है। हमने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि जो कोल ब्लॉक बेचे गए हैं उसे निरस्त करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का 70 से 80 हजार करोड़ का बजट कहां है यह दिख नहीं रहा है।कोई काम नहीं हो रहा है। रोजगार नहीं मिल रहा है। योजना आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार दिवालिया हो रही है। छत्तीसगढ़ का पैसा आखिर कहां जा रहा है खनिज संसाधनों को अपने चहेते उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है।

 श्री बैस ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन हो या महत्वपूर्ण नहीं है महत्वपूर्ण यह है कि कांग्रेस के लोग इस सरकार को सत्ता से बाहर कैसे करें। चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस का रोड मेप पूरी तरह साफ है।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की मजबूती के लिए गंभीर चर्चा हुई सभी बिंदुओं पर विचार किया गया प्रदेश के 74 ब्लॉक अध्यक्ष और ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पूरे प्रदेश को पांच संभाग में बांटा गया है। बस्तर दुर्ग और बिलासपुर संभाग में संभागीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुके अब 15 से सरगुजा और 20 को रायपुर में संभागीय प्रशिक्षण शिविर होगा।पूरे प्रदेश में 307 ब्लॉक अध्यक्षों को ट्रेनिंग दिया जाना है इसके बाद विधानसभा वर विधानसभा वार प्रशिक्षण होगा। बिलासपुर में शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष द्वारा प्रशिक्षण के लिए बेहतर व्यवस्था की गई यह पार्टी के लिए अच्छा संकेत हैं।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News