बिलासपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य अभियंता के के  कटारे के जाति प्रमाण पत्र को उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति ने जांच पश्चात सही नहीं पाया है यानि श्री कटारे पिछले 20 साल से अजा के नाम पर  शासन को गलत फहमी में रख आरक्षण का लाभ  पदोन्नति से […]

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च, रविवार) के अवसर पर वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा मातृ शक्ति के लिए “केरला स्टोरी – 2” फिल्म का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। संस्था की ओर से जानकारी दी गई है कि ग्रुप से जुड़ी सभी बहनों एवं बेटियों से निवेदन […]

    बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक नगर रतनपुर को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू की पहल और सतत प्रयासों से रतनपुर में आधुनिक तकनीक आधारित डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान […]

बिलासपुर। दो सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगो की मौत और 50 से भी ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है। पहली घटना रायपुर से बिलासपुर आ रही एक यात्री बस को सिमगा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे 5 यात्रियों की मौत और […]

: बिलासपुर। एक तरफ जहां अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अपने अधीनस्थ जिले के सारे पुलिस अधिकारी ,कर्मचारी और विभाग के सारे अमले को जनता की सुरक्षा में लगाते हुए होली त्यौहार को बिना किसी आपराधिक घटना के शांति पूर्ण मनवाने के लिए रात दिन एक […]

00 तृतीय वर्ष यात्रा के लिए रिकार्ड 5000 से अधिक दर्शनार्थियों की इंक्वायरी 00 पुलिस मैदान में बने 20 विशेष काउंटर में 1008 पंजीयन किया गया पूर्ण बिलासपुर। रामनवमी पर अयोध्या धाम की निशुल्क यात्रा के लिए रविवार को बिलासपुर के सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में आस्था का सैलाब […]

अमरीकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए हैं. ईरानी सरकारी मीडिया IRIB ने  भी इस बात की पुष्टि की है। देखें ट्रंप का क्या कहना है : डोनाल्ड जे. ट्रम्प @रियलडोनाल्ड ट्रम्प इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से […]

बिलासपुर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर वर्षों से जो मिथ्या एवं मनगढ़ंत आरोप लगा कर एक राष्ट्र वादी संगठन को बदनाम करने का जो कार्य कुछ राजनैतिक पार्टियां लगा रहीं हैं उन सभी विषयों को फिल्म शतक के निर्माता निर्देशक ने बखूबी प्रस्तुत किया है। डॉ केशव बलीराम हेडगेवार […]

00 *दर्शनार्थियों को स्वयं आकर कराना होगा रजिस्ट्रेशन* 00 25 मार्च को 1008 रामभक्त होंगे रवाना, रामनवमी पर दर्शन 00 तृतीय वर्ष: रामभक्त एवं समाजसेवी प्रवीण झा की पहल – बिलासपुर। रामनवमी पर अयोध्या धाम की निशुल्क यात्रा के लिए बिलासपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 1 मार्च से […]

बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के शहरी नियोजित विकास और यातायात सुगमता की दिशा में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा के सांसद श्री तोखन साहू के दूरदर्शी प्रस्ताव और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितिन […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी