
बिलासपुर एयरपोर्ट के प्रति सरकार की उदासीनता का एक और उदाहरण
बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के सामने बन रही यात्री सुविधा बिल्डिंग के 6 माह पर भी पूरा न होने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। समिति का कहना है कि उक्त यात्री सुविधा बिल्डिंग जिसमें कैंटीन टॉयलेट वेटिंग रूम आदि व्यवस्था की जा रही है उसे हाई कोर्ट में मुख्य सचिव का शपथ पत्र देकर कहा गया था कि दो माह में पूरी हो जाएगी। परंतु आज छह माह बीत जाने के बाद भी उक्त बिल्डिंग अधूरी पड़ी है। समिति ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के प्रति उदासीनता का यह एक और उदाहरण है क्योंकि इस बिल्डिंग का कार्य एक निजी कंपनी के सी एस आर फंड से किया जा रहा है अर्थात फंड की कोई कमी नहीं है परंतु मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण काम लगातार पीछे गया है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर एयरपोर्ट में रनवे विस्तार की मांग को पुनः उठाया है। समिति ने कहा कि बिलासपुर में रनवे की लंबाई कम होने के कारण ऐ टी आर 72 विमान के अलावा कोई अन्य विमान उड़ान संचालित नहीं कर सकता। इसके कारण अधिकांश एयरलाइंस कंपनी बिलासपुर से विमान संचालित नहीं कर पा रही। एलाइंस एयर के पास विमानों की कमी है इसका खामियाजा बिलासपुर को उठाना पड़ रहा है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा। और आगमन के कम से सर्व श्री बद्री यादव परशुराम केवट शिरीष कश्यप अनिल गुलहरे संतोष पीपलवा विभूतिभूषण गौतम मोहन जायसवाल ऋषि राज गौतम उदय भारती मजहर खान महेश दुबे टाटा गोपी राव प्रतीक तिवारी प्रकाश बहरानी मनोज श्रीवास रणजीत सिंह खनूजा अमर बजाज अकील अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sun Jun 28 , 2026
द्वितीय संस्करण सर्वप्रिय प्रकाशन, नयी दिल्ली: 2026 साहित्य समाज का दर्पण है, जो जन-जीवन की समग्रता को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। छत्तीसगढ़ी साहित्य की बात करें तो, इसने लोक परंपरा और लोकजीवन को अपनी रचनाधर्मिता में संजोकर विशिष्ट पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ की लोकआषा, लोकनृत्य, लोककला, लोकगीत, रीति-रिवाज, […]