चार बार सरपंच रह चुके जनपद पंचायत बिल्हा के वर्तमान सदस्य राजेंद्र कुमार साहू स्काउट्स एवं गाइड्स के बिलासपुर जिला के मुख्य आयुक्त नियुक्त किए गए

बिलासपुर। (CGN36)पूर्व में  बिल्हा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सेमरताल के चार बार से सरपंच रहे एवं वर्तमान में जनपद पंचायत बिल्हा के सदस्य राजेंद्र कुमार साहू को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बिलासपुर जिला का मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया  है ।  राजेंद्र साहू की क्षेत्र में लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे सेमरताल ग्राम पंचायत के चार बार सरपंच रह चुके है। मृदभाषी ,सरल सहज और हमेशा सुलभ रहने वाले राजेंद्र साहू   भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से लेकर जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ  रह चुके है।  राजेंद्र साहू को छत्तीसगढ़  स्काउट एवं गाड़इस में  महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति से समर्थकों एवं भारत स्काउट्स गाइड्स बिलासपुर जिला के सदस्यों में हर्ष व्याप्त है ।सदस्यों ने श्री साहू के इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी है ।

  छग के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के हस्ताक्षर से  27 मई 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि  भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के रूल्स बुक चेप्टर V, रूल्स क्रमांक (105.1) के अनुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ.ग. द्वारा समाजसेवी श्री राजेन्द्र कुमार साहू निवासी ग्राम सेमरताल, बिलासपुर (छ.ग.) को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ-बिलासपुर (छ.ग.) में “जिला मुख्य आयुक्त” बिलासपुर के पद पर आगामी आदेश पर्यन्त तक नियुक्ति (वारंट) प्रदान किया जाता है।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। उल्लेखनीय है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के मुख्य संरक्षक प्रदेश के राज्यपाल और संरक्षक मुख्यमंत्री  एवं अध्यक्ष स्कूली शिक्षा मंत्री होते हैं ।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमित जोगी ने गौरेला से शुरू किया बेटा बचाओ अभियान, नशे के खिलाफ राज्यव्यापी मुहिम का ऐलान

Fri May 29 , 2026
नशे को ना कहना ही असली कूल, अमित जोगी ने युवाओं से की अपील रेणु जोगी बोलीं- अमित अब नशा मुक्त, बेटों को बचाने की दिशा में बड़ा अभियान बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जनता कांग प्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता […]

You May Like

Breaking News