
डिपो मालिक एवं वाहन मालिकों के द्वारा किया जाता था हेरा-फेरी, और भी कोल डिपो वाले यही काम करके धन्ना सेठ बन गए है,देखते है पुलिस ,जिला प्रशासन और खनिज विभाग और कितने डिपो में दबिश देती है?
बिलासपुर। पेण्ड्रीडीह डिपो खदान थाना हिर्री में पुलिस ने कोयले में मिलावट की शिकायत पर छापामार कार्रवाई करते हुए डिपो मालिक और उसके कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से सक्रिय कोयला में हेराफेरी करने वाले तमाम डिपो संचालक सतर्क हो गए है ऐसे लोगों पर भी नकेल कसना जरूरी हो गया है।
पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है उनके नाम है:- 1.नरेश अग्रवाल पिता स्व. बाबूलाल अग्रवाल उम्र 47 साल साकिन रामावैली थाना चकरभाठा
2. गंगा प्रसाद साहू पिता स्व. राजा राम साहू उम्र 37 साल साकिन पकरिया थाना सरगांव जिला मुंगेली हाल नयापारा चकरभाठा थाना चकरभाठा
3. फिरोज अंसारी पिता अमीरजान अंसारी उम्र 22 साल साकिन बिकलान थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड,
4. निसार अंसारी पिता कयामुद्दीन अंसारी उम्र 25 साल साकिन चिश्तीनगर थाना व जिला गढ़वा झारखण्ड,
5. इमरान अंसारी पिता अब्बास अंसारी उम्र 27 साल साकिन महुंडंड थाना गंडई जिला गढ़वा झारखण्ड,
जानकारी के मुताबिक आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी उम्र 46 साल साकिन पेण्ड्रा थाना पेण्ड्रा जिला जीपीएम. ने पुलिस को एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। वर्तमान में एसईसीएल के अमेरा विश्रामपुर क्षेत्र के कोयला खदान से ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 ईसी 9200 चालक फिरोज अंसारी, सीजी 15 ईसी 7400 चालक निसार अंसारी, सीजी 30 एच 2900 चालक इमरान अंसारी के ट्रेलर में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर गोपाल स्पंज एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड सिलतरा के लिये भेजा था जो कि रास्ते में पेण्ड्रीडीह चौक के पास आरोपी गंगा साहू, रिजवान खान मिले और उक्त ट्रेलर में लोड उच्च गुणवत्ता के कोयले को नरेश अग्रवाल के कोलडिपों में ले जाकर उसमे से पांच-पांच टन कोयला डिपो में अनलोड कर वहां से निम्न गुणवत्ता का कोयला 4700 जीसीव्ही का लोड कर गोपाल स्पंज एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड सिलतरा ले जाकर अनलोड किये। प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी. आर. टण्डन को देकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक दामोदर मिश्रा थाना प्रभारी हिर्री द्वारा टीम तैयार कर घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थल पंचनामा एवं नजरी नक्शा तैयार किया गया। गवाहों का कथन जप्ती कार्यवाही की गई। निम्न गुणवत्ता के अमानक कोल को परीक्षण हेतु सैम्पल किया गया। संपूर्ण विवेचना पर आरोपी डिपो मालिक नरेश कुमार अग्रवाल, वाहन स्वामी गंगा प्रसाद साहू, तथा वाहन चालक फिरोज अंसारी, निसार अंसारी, इमरान अंसारी, के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से सभी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Tue May 26 , 2026
बिलासपुर । जीपीएम जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लूट की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बीच बाजार तीन बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया जिससे , पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू की मौत हो […]