मप्र में भाजपा द्वारा नरोत्तम मिश्रा की टिकट काटने का साइड इफेक्ट,दतिया में भारी बवाल ,हिंसक संघर्ष में एसपी समेत कई पुलिस कर्मी घायल

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी द्वारा टिकट की घोषणा करते ही इलाके में भारी बवाल मच गया है. पूर्व गृह मंत्री और कद्दावर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से नाराज उनके हजारों समर्थकों ने कल रात नेशनल हाईवे-44 (NH-44) को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया.

देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और  तड़के सुबह पुलिस पर भारी पथराव किया गया, जिसमें दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी समेत 6 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि कल शाम 6 बजे से ही करीब 3,000 से ज्यादा उपद्रवी दतिया शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने जबरन बाजार हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। नाराज भाजपाइयों ने पार्टी दफ्तर के बाहर धरना दे दिया।

  देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और तड़के सुबह पुलिस पर भारी पथराव किया गया, जिसमें दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी समेत 6 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹1.04 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 02 और आरोपी गिरफ्तार

Sat Jul 11 , 2026
अब तक कुल 08 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी बिलासपुर। रेंज साइबर थाना बिलासपुर द्वारा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों […]

You May Like

Breaking News