बंगाल की हिंसा से दुखी होकर बनाया वन्दे मातरम् मित्र मंडल,हजारों लोग जुड़े वन्दे मातरम् मित्र मंडल से हिंदुओं को संगठित करने का कार्य कर रहा है वन्दे मातरम् मित्र मंडल

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर विशेष

बिलासपुर -दो मई 2021 को पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आए थे,2 मई की रात से ही हिंदू बेटियों के साथ बलात्कार ,हिंदुओं के घरों में आगजनी,नरसंहार जैसी अनेक घटनाएं जिन्होंने 1990 की कश्मीर हिंसा की याद दिला दी।बंगाल की घटनाओं से दुखी होकर,द्रवित होकर,व्यथित होकर अज्ञेय नगर निवासी महेन्द्र जैन लगातार चार माह लोगों से संपर्क करते रहे ।

11 अगस्त 2021 को संघ के गुरु दक्षिणा उत्सव में यह तय किया गया कि प्रति मंगलवार शाम 7.30 बजे एकत्रित होंगे ,हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे एवं हिंदुओं को संगठित करने का कार्य करेंगे।

 14 अगस्त 2021 को अज्ञेय नगर में डॉ सुशील श्रीवास्तव के निवास पर बैठक हुई जिसमें 13 लोग आए ,दूसरी बैठक में 8 तीसरी में 19, बैठकों का सिलसिला 14 अगस्त से अनवरत जारी है।अभी तक 247 बैठकों हो चुकी हैं।शहर को पांच जोन में बांटा गया है जहां प्रति सप्ताह बैठकें होती हैं। *विशेषता यह है कोई बैठक एक सेकंड लेट नहीं होती है*

 पिछले साढ़े चार वर्षों में वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने हिंदू समाज को संगठित करने अनेक कार्य किए हैं

 *सामाजिक समरसता हेतु हेमू नगर सफाई कर्मचारियों की बस्ती में हनुमान जी मंदिर निर्माण*

*शहर के 51 मंदिरों में प्रति मंगलवार/शनिवार हनुमान चालीसा पाठ*

  *बेटियों को आत्म निर्भर बनाने दंड प्रशिक्षण/कराटे प्रशिक्षण*

 *दलित बस्तियों एवं पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ शिविर*

 *12 धार्मिक/ सांस्कृतिक /स्वास्थ यात्राएं*

 *सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन,राष्ट्र वादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवघर सहित अनेक राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्र वादी वक्ताओं के कार्यक्रम

  *अनेक बेटियों को लव जेहाद का शिकार होने से बचाया,धर्मांतरण रोकने के लिए पुलिस की सहायता से धर्मांतरण रोका*।

*धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के लिए मुख्य मंत्री सहित संबंधित मंत्रियों को ज्ञापन देकर,आंदोलन कर शासन पर दबाव बनाया*।

  *जरूरतमंदों को स्वास्थ एवं शादी विवाह में सहायता की*

  वर्तमान में शहर में 5 शाखाएं,कोटा,रायपुर में वन्दे मातरम् मित्र मंडल की शाखाएं संचालित हैं।

भविष्य  में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ सेवा प्रदान करने हेतु स्वास्थ शिविर लगाना।

धर्मांतरण का एक बहुत बड़ा कारण ईसाई मशीनरी द्वारा ग्रामीणों के बीच जाकर स्वास्थ एवं शिक्षा के नाम पर सौदा करना एवं उनको सेवा के बदले धर्मांतरण कराना है।

  हमें उनकी लकीर छोटी नहीं करना है अपनी बड़ी खींचना है।

पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने बंगाल की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं, बधाइयां प्रेषित की हैं एवं आशा व्यक्त की है हिन्दू होने के कारण जो उपेक्षा,हिंसा,अत्याचार का शिकार होना पड़ रहा था बेटियों असुरक्षित थी वह खुली हवा में सांस ले सकेंगी।

*संगठन गढ़े चलो,सुपंथ पर बढ़े चलो*।

*भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो*

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था,समाजसेवी प्रवीण झा के निवास एवमस्तु में भक्तिमय भजन, प्रसाद वितरण

Wed May 6 , 2026
बिलासपुर। न्यायधानी के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रवीण झा के रामा वर्ल्ड स्थित निवास एवमस्तु पर बुधवार को आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज का आगमन हुआ। सुबह 9 बजे से ही निवास परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। […]

You May Like

Breaking News