
भजिया,समोसा और पुड़ी खिलाकर पक्ष में ले लिया गया समर्थन!
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी ब्लाक अंतर्गत कुकुरदी कला में रेत घाट के लिए बुधवार को कराए गए जनसुनवाई में जो कुछ भी देखने को मिला उससे लगा कि रेत ठेकेदार को किसी भी कीमत में ठेके पर देने के लिए जिम्मेदार लोग तत्पर है। ग्रामीणों और महिलाओं को रेत ठेकेदार के समर्थन में मौखिक और लिखित में देने के लिए तमाम इंतजाम किए गए। प्रशासन के आंखों के सामने ठेकेदार के लोग बल्क में ग्रामीण और महिलाओं से प्रिंटेड फॉर्म में हस्ताक्षर करवा रहे थे। उस फार्म में क्या लिखा है अधिकांश लोगों को नहीं मालूम था और ज्यादातर लोगों ने पढ़ा भी नहीं ,अनेक ग्रामीणों ने अपने को अनपढ़ होना बता दिया ।
इस मामले में अतिरिक्त कलेक्टर शिव बनर्जी का जवाब भी कम लाजवाब नहीं था । श्री बनर्जी ने कहा कि किसी भी ग्रामीण ने अभी तक कोई शिकायत नहीं किया है कि उनसे बलात,धमकी देकर या प्रलोभन देकर पक्ष में हस्ताक्षर करवाया गया है । सुनवाई में 43 मौखिक और 173 लिखित आवेदन मिलने की जानकारी दी गई । जाहिर है ये 173 लिखित आवेदन ठेकेदार के लोगों द्वारा प्रिंटेड फॉर्म में कराए गए हस्ताक्षर वाले फार्म है। जन सुनवाई में ज्यादातर लोगों ने सड़क खराब होने,भारी वाहन दौड़ने,दुर्घटना होने आदि की शिकायत की और सड़क बनवाने की पुरजोर मांग की। जिस सड़क पर रेत भरे वाहन दौड़ेंगे वह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना वाली सड़क है। रेत घाट ठेका के पक्ष में और समर्थन के लिए कई लोगों ने पूरी शक्ति दांव पर लगा दिए थे। जनसुनवाई में कांग्रेस भाजपा के कोई भी नेता कार्यकर्ता नहीं पहुंचे आखिर क्यों ?बड़ा सवाल क्या मैनेज हो गए? यह भी उल्लेखनीय है कि समर्थन में एक ऐसा भी चेहरा काफी सक्रिय था जिसे पुरातत्व विभाग का कर्मचारी होना बताया गया । इस व्यक्ति का फोटो लेने और उससे बात करने कुछ मीडिया कर्मी दौड़े तो वह व्यक्ति तेजी से भागता हुआ अपनी कार के पास पहुंचा और मीडिया कर्मी उस तक पहुंचे इसके पहले ही वह धूल उड़ाता तेजी से भाग निकला । इसी तरह सत्ताधारी दल का एक नेता भी समर्थन के लिए मैनेज करने की जान से जुटा हुआ था ।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Thu Apr 30 , 2026
बिलासपुर। बिरकोना स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन आबंटन गड़बड़ी की शिकायत की जांच के लिए प्रशासन ने आर आई ,पटवारी के चार सदस्यीय जांच कमेटी बिठाई ,20 मई के पूर्व जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश ,नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन करने […]