बिलासपुर के नामी LCIT कॉलेज की हकीकत आई सामने: वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

 

बिलासपुर: LCIT ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!

हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!

सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!

कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल

बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है। निष्कर्ष:

बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

2 thoughts on “बिलासपुर के नामी LCIT कॉलेज की हकीकत आई सामने: वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

  1. Sahi baat hai bahut farzi hai jitno ka photo chapa hai placement wala sab farzi hai kisi ka placement nai hua hai uske baare me bhi batao or call center ka job leke aate hai engineering students ke liye ..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इंदौर मेट्रो परियोजना का किया निरीक्षण

Fri May 30 , 2025
 इंदौर में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय जी और भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने इंदौर मेट्रो परियोजना का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों माननीयों ने मेट्रो में यात्रा कर विभिन्न स्टेशनों की संरचना, यात्रियों के लिए उपलब्ध […]

You May Like

Breaking News