केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति  सी.पी. राधाकृष्णन ,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह  की उपस्थिति में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने आज राजघाट पहुँचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा गांधी समाधि पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सहभागिता की।

इस अवसर पर राज्य मंत्री  संजय सेठ  सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री  साहू ने कहा कि “पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जाएंगे”—यह बापू का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा दिखाने वाला है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री  मोदी  के नेतृत्व में सरकार महात्मा गांधी के आदर्शों को व्यवहार में उतारते हुए स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

 

कार्यक्रम के समापन पर श्री साहू ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि बापू का जीवन और दर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनरेगा को बचाने जिला और शहर कांग्रेस ने पूरे जिले और ब्लाक मुख्यालय, जोन और गांवों में किया धरना प्रदर्शन, चक्का जाम और आमसभा

Sat Jan 31 , 2026
  बिलासपुर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत दिया गया एकदिवसीय धरना* अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज दिनांक 30 जनवरी को “मनरेगा बचाओ संग्राम” को लेकर शहर के चार […]

You May Like

Breaking News