
बिलासपुर। सभ्य समाज कहे जाने वाले परिवारों से वहिस्कृत ” कुष्ठ रोगियों ” के शंकर नगर स्थित ब्रह्म बिहार में के के श्रीवास्तव विगत छह साल से राष्ट्रीय त्योहारों पर जाकर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहरवाते हैं. इन्ही कुष्ठ रोगियों को बूंदी सेव का प्रसाद बांटते हैं. शासन ने इन्हें विस्थापित करने के लिए आवास तो उपलब्ध करा दिए हैं लेकिन अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं .इनका शहर से दूर मकान होने के कारण मेहनत मजदूरी भिक्षाटन करने शहर आना पड़ता है.
कुष्ठ रोगियों को राष्ट्र प्रेम की धारा से जोड़ने के लिए श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव उनके साथ तिरंगा फहरा कर बूंदी सेव का वितरण करती हैं . चालीस सदस्यों का एक बड़ा समूह यहां पर निवासरत है .इनके बच्चे प्राथमिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक पढ़ाई किए हैं लेकिन नोकरी नहीं मिलने के कारण दाने – दाने को मोहताज हैं . बुजुर्ग लोगों के हाथ पैर की अंगुलियों एवं हथेलियां पूरी तरह गल गई हैं इसलिए ये गली गली मोहल्ले में जाकर भिक्षाटन का कार्य करते हैं .
कुष्ठ रोगियों की अध्यक्ष ने लगभग रोते हुए बतलाया की हमारी तो जिंदगी कट गई है हमें अपने बच्चों की चिंता रहती है की कहीं ये रोग उनको न लग जाए ? के के श्रीवास्तव जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन से मांग करते हैं की कुष्ठ रोगियों के बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाकर उनको रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं के अवसर प्रदान करें , ताकि इनके बच्चों को भिक्षाटन जैसे घृणित कार्यों से मुक्त होकर एक अच्छे नागरिक बन सकें .
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Tue Jan 27 , 2026
बिलासपुर। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने किसी भी भारतीय नागरिक को अपने निवास पर भी प्रतिदिन राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराने की अनुमती कुछ सेवा शर्तों के अधीन प्रदान की थी. एशिया की प्रथम तकनीकी संस्थान से गौरव मंडित आदर्श आई टी आई कोनी से के के श्रीवास्तव […]