महेन्द्र जैन को श्री अरविंदो सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा, 12 अक्टूबर को जम्मू में होगा कार्यक्रम,जम्मू कश्मीर के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

 बिलासपुर- वन्दे मातरम् मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन को श्री अरविंदो सम्मान 2025 के लिए चुना गया है।

  नई दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्ष देश की चुनिंदा प्रतिभाओं का चयन किया जाता है जो समाज एवं राष्ट्र की सेवा में समर्पित हैं वर्ष 2025 के लिए महेन्द्र जैन जो पिछले चार वर्षों से वन्दे मातरम् मित्र मंडल के माध्यम से अपने 5000 मित्रों के साथ मिलकर सामाजिक समरसता,लव जेहाद,धर्मांतरण जैसे विषयों पर जन जागरण के साथ विभिन्न जातियों,संप्रदाय में बटे हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं।

श्री जैन ने जल संसाधन विभाग में 38 वर्ष अभियंता के पद पर कुशलता पूर्वक कार्य किया एवं जनवरी 2018 में सेवा निवृत्त हुए।

छात्र जीवन में मध्य प्रदेश पॉलीटेक्निक छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।

 विद्या भारती से जुड़ कर सरस्वती शिशु मंदिर यदुनंदन नगर के अध्यक्ष,सचिव के रूप में कार्य किया।

 शासकीय सेवा के दौरान वह मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन बिलासपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष ,जल संसाधन विभागीय समिति के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़,राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष,सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ(भारतीय मजदूर संघ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,जैन समाज बिलासपुर के अध्यक्ष,अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष,भारतीय जैन संगठना के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य के रूप में पिछले 21वर्षों से निःशुल्क लोगों को योग का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ लाभ दे रहे हैं।

 2 मई 2021 को पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आने के बाद वहां जो हिंसा हुई उससे व्यथित होकर अपने 4 – 5 मित्रों के साथ मिलकर एक संगठन वन्दे मातरम् मित्र मंडल का गठन किया जो आज हिन्दू समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है।

 महेन्द्र जैन के इन सभी सेवा कार्यों को देखते हुए शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान ने देश की उन 13 विभूतियों में चयन कर 12 अक्टूबर को जम्मू के गुलशन ग्राउंड स्थित सभागृह में पूज्य जैन आचार्य लोकेश जी पावन सानिध्य में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल महामहिम मनोज सिंहा  के द्वारा देश की 13 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर  शुभचिंतकों  ने दी ढेरों बधाइयां, सराफा एसोसिएशन ने शुरू किया ग्राहक जागरूकता अभियान...!

Wed Oct 8 , 2025
बिलासपुर। सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर  शुभचिंतकों  ने  ढेरों बधाइयां दी। इस अवसर पर  सराफा एसोसिएशन ने  ग्राहक जागरूकता अभियान शुरू किया है।  अपने जन्मदिन के अवसर पर शुभचितकों से मिले अथाह प्रेम ,स्नेह और शुभकामनाओं से वशीभूत हो कमल सोनी ने कहा :*सोना खुद […]

You May Like

Breaking News