भाजपा का स्थापना दिवस आज,पार्टी कार्यालय में जुटेंगे मंत्री,विधायक ,पदाधिकारी और कार्यकर्ता

बिलासपुर।  रविवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला, मंडल व बूथ स्तर पर मनाया जायेगा। भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि 6 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में पार्टी का झंडा फहराया जायेगा तत्पश्चात कार्यालय में गोश्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी सवन्नी, छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम आयोग अध्यक्ष राजा पाण्डेय, पूर्व विधायक डॉ.कृश्णमूर्ति बांधी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोश्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन्देमातरम संस्था का राजधानी रायपुर में भी 8 अप्रैल को गठन होगा

Sun Apr 6 , 2025
बिलासपुर। हिंदुत्व के प्रचार प्रसार में पिछले कई वर्ष से सक्रिय संस्था “वंदे मातरम” का राजधानी रायपुर में गठन होने जा रहा है । श्रीमती क्षमा सिंह(7999849239) के सतत संपर्क एवं प्रयास से ,श्रीमती सुनीता पाठक रायपुर (मो. न. 9300083137) ने 8 अप्रैल को 3.30 बजे अपराह्न एक बैठक आयोजित […]

You May Like

Breaking News