पार्टी का स्थापना दिवस और डॉ भीमराव की जयंती मनाने जिला भाजपा की बैठक हुई

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में आज जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती वृहद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम के साथ मनाये जाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के घरों में पार्टी का झंडा फहराना है और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में जारी करना है। 6 अथवा 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित होना है और पार्टी स्थापना दिवस मनाना है।

इसी प्रकार 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को मंडल या विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित कर 3 वक्ताओं द्वारा विशय वस्तु प्रस्तुत किया जाना है। 7 से 12 अप्रैल के बीच मंडल अध्यक्ष के स्तर से उपर के सभी भाजपा पदाधिकारियों ब्लाक पंचायत सदस्यों और पार्शदों के स्तर पर से उपर के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को गांव-बस्ती चलों अभियान में भाग लेना है।
इसी प्रकार 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाने 13 अप्रैल को प्रतिमाओं की साफ सफाई कर परिसर को सजाना है और सायं दीपोत्सव आयोजित करना है। भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर मिश्ठान वितरण किया जाना है। इसके साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाना है। समाज के विभिन्न वर्गो के नेताओं के साथ कम से कम दो सत्रों की संगोश्ठी आयोजित करने के निर्देश किए गये है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार हम सभी लोगों को मिलजुल कर सभी कार्यक्रमों एवं आयोजनों को सफल बनाना है। अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी से निभांए और मंडल एवं बूथ स्तर तक सभी आयोजनों को सफल बनाए।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक एवं बैठक प्रभारी नवीन मारकण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और आयोजनों की विशिश्ट पहचान बनाने की अपील की। इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष राजा पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी आयोजन की सफलता की जिम्मेदारी हमारी है इस हेतु हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्य करना है।
बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और बैठक का संचालन बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलशन ऋशि, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, अवधेश अग्रवाल, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, एस कुमार मनहर, निखिल केशरवानी, कृश्ण कुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, भोजेश रजक, बजरंग कश्यप, दिनेश साहू, नैनलाल साहू, रवि मेहर, विनोद यादव, रामकुमार निर्मलकर, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, इन्द्रजीत सिंह क्षत्री, हरीश साहू, देवेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, एस श्रीनिवास राव, लक्ष्मीनाराय कश्यप, शैलेन्द्र यादव, मनीदास मानिकपुरी, रत्नाकर श्रीवास, पवन कश्यप, विवेक त्रिपाठी, दीपक शर्मा, विरेन्द्र पटेल, रंजीत सिंह, रवि बरगाह, गायत्री साहू, वंदना जेण्ड्रे, संध्या चौधरी, भारती माली, अम्बिका साहू, डॉ.रजनीश पाण्डेय, धनेश्वरी केवट, ललिता कश्यप, सूरज साधेलाल भारद्वाज, साधना दुबे, स्नेहलता शर्मा, सीमा पाण्डेय, बीआर महोबिया, प्रदीप कौशिक, चंद्रप्रकाश मिश्रा, अजीत सिंह भोगल, शिमला सुनील वर्मा, नारायण गोस्वामी, संतोश कश्यप, डॉ.गोविंद यादव, लखन पैकरा, राकेश तिवारी, अशोक कौशिक, पेंगनलाल वर्मा, सोमेश तिवारी, कोमल सिंह ठाकुर, समेत भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या यात्रा: पुलिस मैदान से रवाना होगा दर्शनार्थियों का जत्था,पुलिस ग्राउंड में चल रही जोर शोर से तैयारियां, हनुमान जी होंगे पहली सीट पर विराजमान*

Fri Apr 4 , 2025
*00 मैदान में दो घंटे पहले दर्ज होगी उपस्थिति* बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था पांच अप्रैल को अयोध्या के लिए रवाना होगा। दर्शनार्थियों को दो घंटे पहले पुलिस मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यात्रा को लेकर स्वंयसेवकों ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार […]

You May Like

Breaking News