अयोध्या यात्रा: पुलिस मैदान से रवाना होगा दर्शनार्थियों का जत्था,पुलिस ग्राउंड में चल रही जोर शोर से तैयारियां, हनुमान जी होंगे पहली सीट पर विराजमान*

*00 मैदान में दो घंटे पहले दर्ज होगी उपस्थिति*

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था पांच अप्रैल को अयोध्या के लिए रवाना होगा। दर्शनार्थियों को दो घंटे पहले पुलिस मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यात्रा को लेकर स्वंयसेवकों ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को मैदान में भव्य मंच का निर्माण प्रारंभ कर दिया। 21 एसी बसों को यहां से रवाना किया जाएगा। बस की पहली सीट पर हनुमान जी विराजमान होंगे। यह सीट पहले से रिजर्व है।

रामनवमी के पावन पर्व पर अयोध्या धाम के दिव्य दर्शन करने भव्य यात्रा प्रारंभ होगा। यात्रा संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में लगातार बैठकें चल रही है। गुरुवार को भी तैयारियों को अंतिम रूप देने स्वंयसेवकों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह,रौशन सिंह,त्रिभुवन सिंह,एके कंठ,रिंकू मित्रा,मुकेश झा,हरिशंकर कुशवाहा, सागर साहू,सनद पटेल, संतोष सिंह,संतोष चौहान, अभिषेक साहू,संजय द्विवेदी,सन्नी गिरी,जयदीप घोष,चन्द्रकिशोर प्रसाद,शौलेन्द्र सिंह,शुभम राय,अशोक पाण्डेय,सूरज कौशिक,अजित पंडित,उचित सूद,राकेश राय,वैनकट नायडू,राजीव अग्रवाल, निभा दास,भाग्य लक्ष्मी,निहारिका त्रिपाठी,नितीन श्रीवास्तव,राजकुमार जैसवानी,योगेश बोले, रुपेश कुशवाहा शामिल थे। पुलिस मैदान में भव्य मंच का निर्माण एवं टेंट का व्यवस्था किया जा रहा है। अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के बाद बसों को रवाना किया जाएगा।

भोजन, जलपान व विश्राम
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए 21 एसी बसों का प्रबंध किया गया है। साथ ही, चिकित्सा और सुरक्षा दल की भी विशेष तैनाती सुनिश्चित की गई है। यात्रा के दौरान भोजन, जलपान और विश्राम स्थलों की भी व्यवस्था की गई है। बता दें कि यह यात्रा पूरी तरह से निश्शुल्क है। भक्तों से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली गई है। पिछले साल भी सफलता पूर्वक यात्रा संपन्न हुआ था।


व्हाटसएप ग्रुप में संदेश प्रसारित
यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस और स्वयंसेवकों की टीम तैनात होगी। इसके लिए बकायदा व्हाटसएप ग्रुप भी बनाए गए हैं। ताकि दर्शनार्थियों को किसी तरह की समस्या न हो। आपात स्थिति में सहायता के लिए एंबुलेंस और चिकित्सा दल की व्यवस्था भी की गई है। हर बस में एक स्वयंसेवक की टीम सभी दर्शनार्थियों का ख्याल रखेगी।

दर्शनार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
01 सभी भक्त भगवा वस्त्र धारण कर पांच अप्रैल की सुबह 10 बजे पुलिस मैदान में पहुचेंगे।
02 भक्तों को अपना ओरिजनल पावती और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से रखना होगा।
03 प्रस्थान से ठीक पहले आई कार्ड वितरण सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक ही होगा।
04 ओरिजनल पावती जमा करने पर ही आई कार्ड एवं अन्य सामग्री का पैकेट मिलेगा।
05 बस में प्रवेश के लिए आधार कार्ड साथ में लाना एवं आई कार्ड पहनना अनिवार्य। दर्शणार्थी बस इंचार्ज के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जय श्री राम... कलचलेंगे अयोध्या धाम, सजने लगा मंच,लहराने लगा भगवा ध्वज,पुलिस ग्राउंड हुआ भगवामय, दर्शनार्थियों का एकत्रित स्थल सजधज कर हुआ तैयार

Fri Apr 4 , 2025
00 सिविल लाइन पुलिस मैदान से छूटेगी श्रद्धालुओं की 21 एसी बस 00 1008 भक्तों का जत्था होगी रवाना, चल रही जोरदार तैयारी बिलासपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की एक ऐतिहासिक यात्रा कल, यानी 5 अप्रैल को सिविल लाइन […]

You May Like

Breaking News