रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक भी मरीज का आपरेशन से प्रसव नही होने पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में उठाया सवाल

बिलासपुर । बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रश्नकाल मे लिखित में पुछा कि रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कौन कौन स्त्री एवं प्रसुति रोग कार्यरत है? आपरेशन की सुविधा है कि नही और जनवरी 2023 से जनवरी 2025 तक कितने मरीजो के सामान्य प्रसव हुये है कितने का आपरेशन से प्रसव हुआ है और कितने मरीजो को प्रसव हेतु अन्य अस्पताल रिफर किया गया है?
लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लिखित उत्तर में बताया रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. शिला साहा, स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ दिनांक 01.06.2022 से डॉ. नेहुल झॉ दिनांक 21.07.2022 से पदस्थ है। कुल 1977 मरीज प्रसव हेतु उपस्थित हुए, सामान्य प्रसव की कुल संख्या 1299 है तथा आपरेशन से प्रसव की संख्या निरंक है। 678 मरीजों को अन्य चिकित्सालय रेफर किया गया है। विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रश्न के दौरान मंत्री से जानना चाहा कि आपरेशन की सुविधा कब से शुरू हो जायेगी? विधायक अटल श्रीवास्तव ने लोक स्वास्थ्य मंत्री जी से क्षेत्रवासियों हेतु यथाशीघ्र आपरेशन से प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने का मांग किया। मंत्री जी ने शीघ्र ही आपरेशन से प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने आश्वस्त किया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

*डाॅ विनय कुमार पाठक के छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रदेय पर पी एच डी

Sat Mar 1 , 2025
बिलासपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर से सोनू कुमार मिश्रा ने ‘छत्तीसगढ़ी’ भाषा अध्ययन की परम्परा और डाॅ विनय कुमार पाठक’ विषय पर हिंदी में पी एच डी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपना शोध प्रबंध डाॅ सविता मिश्रा प्राध्यापक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष शासकीय दूधाधारी बजरंग कन्या स्नातकोत्तर […]

You May Like

Breaking News