सात दिनों की साधना, श्रद्धा और सनातन गौरव का महापर्व; कल माँ महामाया के दरबार में पावन ध्वजा अर्पण के साथ होगा बेलतरा की भव्य ध्वजा यात्रा का ऐतिहासिक समापन

छठवें दिन लोफन्दी से रानीगांव तक उमड़ा भक्ति का सैलाब, मातृशक्ति ने फूलों, रंगोली और जसगीतों से किया स्वागत; लक्षनपुर में ₹10 लाख के विकास कार्य का लोकार्पण, रानीगांव में गूँजे माता के जयकारे

बिलासपुर। विधायक श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में माँ महामाया के प्रति अटूट आस्था, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर निकली शारदीय नवरात्रि की भव्य ध्वजा यात्रा अपने सातवें एवं अंतिम दिन की ओर अग्रसर है। यात्रा के छठवें दिन लोफन्दी, लक्षनपुर और गोंदईया में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, वहीं रानीगांव में माता के जगराते ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अब कल सातवें दिन रानीगांव से प्रारंभ होकर यह यात्रा रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर पहुँचेगी, जहाँ पावन ध्वजा अर्पण के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन होगा।

लोफन्दी में पुष्पों से सजी राह, मातृशक्ति ने किया भव्य स्वागत

ध्वजा यात्रा के लोफन्दी पहुँचने पर सरपंच श्री अयोध्या देवांगन के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। ग्राम की महिलाओं ने माता के रथ के आगे-आगे फूल बिछाकर श्रद्धा और भक्ति के साथ स्वागत किया। पुष्पों से सजी राह, माता के जयकारों और ग्रामीणों के आत्मीय अभिनंदन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मातृशक्ति की सहभागिता ने इस आयोजन की धार्मिक गरिमा को और बढ़ाया।

लक्षनपुर में ₹10 लाख के विकास कार्य का लोकार्पण

यात्रा के दौरान विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने लक्षनपुर में विधायक निधि से ₹10 लाख की लागत से बसीन पाट में निर्मित बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था के साथ विकास और जनसेवा का यह संगम यात्रा के प्रमुख पड़ावों में शामिल रहा।

गोंदईया में रंगोली-अल्पना से सजा गाँव, जसगीतों पर झूमीं महिलाएँ

गोंदईया में ध्वजा यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ग्राम की महिलाओं ने अपने घरों के सामने आकर्षक रंगोली और पारंपरिक अल्पना बनाकर माता के आगमन का अभिनंदन किया। माँ महामाया के जसगीतों पर महिलाएँ और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। गाँव की गलियों में सजी रंगोलियों और गूँजते जयकारों ने पूरे ग्राम को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

रानीगांव में सचिन तिवारी एवं टीम के जगराते से भक्तिमय हुई रात

दिनभर की यात्रा के बाद रानीगांव में रात्रि विश्राम हुआ। यहाँ सचिन तिवारी एवं उनकी टीम ने माता के जगराते की शानदार प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों और माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूँज उठा। श्रद्धालु देर रात तक माता की भक्ति में लीन रहे। जगराते की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने ध्वजा यात्रा के छठवें दिन को यादगार बना दिया।

कल सातवें दिन रतनपुर में माँ महामाया के चरणों में अर्पित होगी पावन ध्वजा

ध्वजा यात्रा का सातवाँ दिन समापन दिवस होगा। कल यात्रा रानीगांव से प्रारंभ होकर मदनपुर और सिंघरी चौक होते हुए भैरव बाबा मंदिर तथा सिद्धि विनायक मंदिर पहुँचेगी। इसके पश्चात श्रद्धालु रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर प्रांगण में विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ पावन ध्वजा अर्पित करेंगे। माँ महामाया के जयकारों के बीच ध्वजा अर्पण के साथ इस सात दिवसीय धार्मिक यात्रा का भव्य समापन होगा।

विधायक श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की लगभग 48 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरी यह यात्रा धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, जनएकता और आपसी सद्भाव का प्रेरणादायी प्रतीक बनी है। गाँव-गाँव में ग्रामीणों, मातृशक्ति, युवाओं और धर्मप्रेमियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इसे जनआस्था का महापर्व बना दिया है।

सात दिनों तक गाँव-गाँव में गूँजा माँ महामाया का जयकारा, अब रतनपुर में पावन ध्वजा अर्पण के साथ पूर्ण होगी श्रद्धा की यह दिव्य यात्रा।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सच्चे मन से मांगी हुई हर कामना होती है पूरी- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Fri Oct 16 , 2026
बिलासपुर.। बेलतरा के ग्राम लगरा में जगराता का कार्यक्रम संपन्न हुआ, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगरा में आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत के द्वारा गुड्डी चौक राधा कृष्ण मंदिर के पास जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News