भाजपा संगठन में “कुमावत राज” ख़त्म, दीपक सिंह और मोहित जायसवाल बने जिला अध्यक्ष

बिलासपुर. जिला भाजपा संगठन में लंबे समय से चला आ रहा”कुमावत  राज ” सोमवार को खत्म हो  गया. जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में. दीपक सिंह और मोहित जायसवाल को नए जिला  अध्यक्ष घोषित किया गया. दोनों अध्यक्षों के लिए परीक्षा का दौर है क्योंकि  नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव सिर पर है और दोनों अध्यक्षों को चुनाव में पार्टी के लिए बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना है.

जिला भाजपा कार्यालय  में  सोमवार  को  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी अनुराग सिंह देव ने पूरी प्रक्रिया का संचालन किया। चुनाव के नतीजों में दीपक सिंह को शहर अध्यक्ष और मोहित जायसवाल को ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया इसके साथ ही, 9 प्रदेश प्रतिनिधियों का भी निर्वाचन किया गया, जिनमें भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, राजा पांडेय, गुलशन ऋषि, रजनीश सिंह, कृष्ण मूर्ति बांधी, रूखमणी कौशिक, मनोहर सिंह राज, और प्रदीप कौशिक शामिल हैं..

इस दौरान कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के पर्यवेक्षक शंकर लाल अग्रवाल, पूर्व मंत्री व शहर विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक धर्म लाल कौशिक,  विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया..

इस अवसर पर नेताओं ने संगठन में

पारदर्शिता, एकजुटता और मजबूती को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

*मोहित जायसवाल और दीपक सिंह बने भाजपा संगठन के जिलाध्यक्ष,दीपक ने पहले ही दिन दावा किया:महापौर भाजपा का होगा और सर्वाधिक भाजपा पार्षद जीत कर आयेंगे*

Mon Jan 6 , 2025
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के महत्वपूर्ण पड़ाव पर भारतीय जनता पार्टी के दो नए संगठनात्मक जिले के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई जिसमे बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए मोहित जायसवाल नाम पर मुहर लगी वही बिलासपुर शहर जिला में दीपक सिंह अध्यक्ष पद […]

You May Like

Breaking News