नवीन शासकीय महाविद्यालय, सकरी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 इंडक्शन कार्यक्रम एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन

बिलासपुर।नवीन शासकीय महाविद्यालय, सकरी में  नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 इंडक्शन कार्यक्रम एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण, शैक्षणिक गतिविधियों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रमुख विशेषताओं से परिचित कराना था।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रूबी मिल्होत्रा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं NEP प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ पी डी महंत ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व, नैतिक मूल्यों, करियर निर्माण तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्वों के बारे में प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और नई शिक्षा नीति से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त कीं।

इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों एवं प्रावधानों पर NEP प्रकोष्ठ के सदस्य सहायक प्राध्यापक श्री आकाश कुमार पटेल ने विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC), मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट प्रणाली तथा रोजगारोन्मुखी शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में NEP प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ श्रीमती सरिता पटेल एवं श्रीमती हर्षा देवानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ वी सी शुक्ला, डॉ श्वेता जायसवाल, श्रीमती मनीषा उके, श्रीमती चित्ररेखा श्रीवास, सुश्री बरखा हलवाई, श्रीमती अंकिता श्रीवास, श्री संजय कुर्रे तथा महाविद्यालय के कार्यालयीन कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया

Mon Aug 17 , 2026
    बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय / राष्ट्रीय दिवसों की आयोजन समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदो को श्रद्धांजली दी गयी। गणमान्य नागरिको के उद्‌‌बोधन हेतु राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर महा-विद्यालय के पूर्व […]

You May Like

Breaking News