बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय / राष्ट्रीय दिवसों की आयोजन समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदो को श्रद्धांजली दी गयी। गणमान्य नागरिको के उद्बोधन हेतु राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर महा-विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. ए. जे. पी. राव उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में विभाजन की त्रासदी के बारे मे विस्तार से बताया साथ ही तिरंगा के तीन रंगो के बारें में जानकारी दी। शासकीय बिलासा महाविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर डॉ. गुलशन दास जी अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान एवं वंदे मातरम की थीम पर शहीदों की याद में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया था परंतु मूसलाधार बारिश होने के कारण कैंडल मार्च का आयोजन महाविद्यालय परिसर में ही किया गया । साथ ही सामूहिक वंदे मातरम गायन एवं तिरंगा केनवास हस्ताक्षर अभियान और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या सहभागिता दी एवं दोपहर को 3:00 बजे महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गण एवं छात्रों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Mon Aug 17 , 2026
जूना बिलासपुर हाईटेक आदर्श पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्याम लाल हरियानी की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने पूज्य पंचायत भवन जूना बिलासपुर में सर्वप्रथम सुबह 7-45 बजे वीरशहिदों को याद कर वीर शहीदों के तस्वीरों पर पुष्प माल्यार्पण कर सच्ची श्रद्धापूर्वक श्रद्धा-सुमन […]