जूना बिलासपुर हाईटेक आदर्श पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्याम लाल हरियानी की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने पूज्य पंचायत भवन जूना बिलासपुर में सर्वप्रथम सुबह 7-45 बजे वीरशहिदों को याद कर वीर शहीदों के तस्वीरों पर पुष्प माल्यार्पण कर सच्ची श्रद्धापूर्वक श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गया ।
सुबह 08.00 बजे ध्वजारोहण किया गया,कार्यक्रम के पश्चात,बडी संख्या में उपस्थित हाईटेक आदर्श पूज्य सिंधी पंचायत के सभी सम्मानीय सदस्यगण पदाधिकारी गण, हाईटेक महिला विंग, युवा विंग जूना बिलासपुर के सम्मानीय सदस्यगण को मिठाई प्रसाद वितरण किया गया*,,,,,*उपरोक्त कार्यक्रम पश्चात पर्यावरण को ध्यान रखकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मल्टीपरपस स्कूल गांधी चौक के पास, बच्चो को हाईटेक आदर्श पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से प्रसाद वितरण के साथ साथ 100 नग स्टील की थालियाँ मध्यान्ह भोजन हेतु दिया गया स्वतंत्रा दिवस के पावन पर्व पर हाईटेक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रेमचंद, रमेश सिदारा, जगदीश प्रितवानी, पुरुषोत्तम हरिरामानी,लव सिदारा, गोपीचंद सिदारा, हीरालाल सिदारा,गोवर्धन दास मोटवानी, नंदलाल पुरी, राजेश माखीजा, संतोष भगतानी, मोनिका सिदारा, आशा जसवानी सिमरन, शारदा, मनीषा सभी सम्मानीय सदस्यगण ने उपस्थिति दर्ज कराए ।।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Mon Aug 17 , 2026
बिलासपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर द्वारा रविवार दिनांक 16 अगस्त 2026 को दोपहर 3.00 बजे से होटल बल्ले बल्ले में रंगारंग सावन उत्सव कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा तिवारी जी के अध्यक्षता में मनाया गया। इस सावन उत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी, प्रदेश मंत्री भाजपा छ.ग. एवं […]