बिलासपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दुहन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। wमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को श्री दुहन […]

*विधानसभा बिलासपुर में सम्पन्न हुआ सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन* बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज विधानसभा बिलासपुर में सक्रीय सदस्य कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया लखीराम आडिटोरियम में आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी […]

बिलासपुर राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) सीपत ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आसपास के गांवों में विकास कार्यों को गति दी है। इसी क्रम में एनटीपीसी सीपत की ओर से ग्राम पंचायत कौड़िया और ग्राम पंचायत रलिया में कुल 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि […]

*स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ला परिवार को न्याय देना होगा- शैलेश पांडेय *डीजीपी गौतम ने जाँच का आश्वासन दिया बिलासपुर। अपोलो के चर्चित डॉक्टर के द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शुक्ला का इलाज किए जाने के मामले और उनकी मौत के बाद पूरे प्रदेश में राजनीति गरमाई हुई है […]

 कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकंडा थाने में दिया ज्ञापन ,फर्जी डाक्टर ने अपोलो अस्पताल की कर दी घोर बेइज्जती, प्रयागराज से हुआ गिरफ्तार बिलासपुर।  कई लोगों के हार्ट का आपरेशन कर  उन्हें मौत के मुंह धकेल देने वाले अपोलो के फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जान केम  को हालांकि […]

बिलासपुर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दिव्य दर्शन कर लौटे 1008 रामभक्तों का सोमवार को बिलासपुर पहुंचते ही पुलिस मैदान में भव्य स्वागत हुआ। तीन दिवसीय इस ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा के बाद जब सभी 21 बसों का जत्था शहर में पहुंचा, तो हर चेहरा दिव्यता, श्रद्धा और आनंद से दमक […]

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा करने  केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर और राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक* *स्मार्ट सिटीज़ मिशन की प्रगति और विशेष प्रयोजन वाहन (SPVs) के भविष्य पर हुआ मंथन* बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री राज्यमंत्री तोखन साहू ने केबिनेट मंत्री […]

  *रेल मंत्री ने तोखन के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी* *बिलासपुर।* केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को नई रेल सौगात मिली है। प्रदेश के लिए 8 हजार 7 सौ करोड़ की बड़ी लागत से खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई […]

  बिलासपुर  । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि वक्फ बोर्ड में संशोधन करने केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपति का लाभ गरीबों ,जरूरतमंदों और आमजन को मिल सके । यह विधेयक पूरी तरह संवैधानिक है । जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री […]

  इन्हें किया गया है गिरफ्तार 1. संजना साहू उर्फ रेखा तिवारी पति संजू तिवारी उम्र 36 वर्ष ,2. सीमा साहू पति गोलू साहू उम्र 30 वर्ष दोनो निवासी बहतराई थाना सरकण्डा, 3. अनिता साहू पति कोमल साहू उम्र 25 वर्ष,  4. कोमल साहू पिता सुखराम साहू उम्र 26 वर्ष […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी