कल मंगलवार को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय कांग्रेस का “वोट चोर–गद्दी छोड़” जंगी प्रदर्शन और आमसभा बिलासपुर  ।  कांग्रेस ने 9 सितंबर को बिलासपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय “वोट चोर–गद्दी छोड़” जंगी प्रदर्शन को लेकर जोरदार तैयारियां की हैं। पार्टी के प्रदेश भर के नेता बिलासपुर आ रहे है […]

  बिलासपुर। अग्रसेन जयंती समारोह 2025 में अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा आज अग्रवाल समाज ने अग्रसेन अंताक्षरी का आयोजन किया। अग्रवाल समाज के 150 से अधिक महिला पुरुषों ने अपनी गीतों से महफिल को सजाया। जिसमें महिलाओं ने देश भक्ति गीत के अलावा , नए एवं पुराने गीतों से समां […]

  *25,26 अक्तूबर को राष्ट्रीय अधिवेशन* *बिलासपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा माह के प्रथम रविवार को 10 मिनट सेनानियों के नाम कार्यक्रम के तहत आज 7 सितम्बर प्रथम रविवार प्रातः 10 बजे नगर के महान क्रांतिकारी राष्ट्र चेतना के ध्वज वाहक स्व पं कालीचरण […]

  बिलासपुर/अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रायगढ़ चक्रधर समारोह 2025 के सातवें दिन की गरिमामयी शुभारंभ राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत आरंभ किया।इस अवसर पर साहित्यकार लिशा पटेल की कृति ‘ दिव्य धरोहर ‘ का विमोचन हुआ।  इस समारोह […]

*मोदी सरकार में घर बनाना और घर चलाना दोनों हुआ सस्ता *विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने वाला कदम: बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव  ने कहा है कि देश ने कल अब तक के सबसे बड़े कर-सुधारों में से एक जीएसटी में हुए कर-सुधार से आम आदमी के जीवन में […]

 बिलासपुर । अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने सपरिवार भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया  गणेश चतुर्थी के अवसर से विधि विधान से पूजा कर भगवान गणेश की मूर्ति का आज अनंत चतुर्दशी तक पूजा पाठ हुआ अनंत चतुर्दशी के अवसर पर […]

बीजेपी का दो मुँहा चेहरा करेंगे उजागर – शैलेश पांडेय बिलासपुर। कांग्रेस के देश व्यापी आंदोलन वोट चोर गद्दी छोड़, राहुल गांधी इस आंदोलन को और तेज करते हुए देश के सभी प्रदेशों में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करने जा रही है इसी कड़ी में 9 सितंबर को बिलासपुर […]

बिलासपुर । पार्षद और एम.आई.सी. मेम्बर (राजस्व विभाग) श्रीमती रेखा ओम प्रकाश पांडेय जी ने अपने निज निवास मे गणेश जी को विराजमान कर विधिवत पूजा अर्चना कर शहर समेत देश की खुशहाली की कामना की हैं| लगातार ग्यारह दिनों से विराजमान विघ्नहर्ता गणपति जी का पूजन सेवा कर, ढोल […]

  *डीन डॉ रमणेश मूर्ति ने कहा- रक्तदान सबसे बड़ा दान, अग्रवाल समाज के युवा स्वास्थ्य जागरूकता,पर्यावरण संरक्षण पर अच्छी पहल कर रहे* बिलासपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 2025 अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा शनिवार को रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अग्रवाल समाज के 75 से अधिक […]

महज एक लाख रुपए का टेंडर में क्या सर्वे करेगी यह कंपनी बिलासपुर के किसी व्यक्ति या संस्थान से इसने संपर्क नहीं किया मुख्य सचिव ने हाई कोर्ट में 3 सप्ताह में इसकी रिपोर्ट आने का दावा किया था बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सवाल उठाते हुए कहा […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी