बिलासपुर- वन्दे मातरम् मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन को श्री अरविंदो सम्मान 2025 के लिए चुना गया है।   नई दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्ष देश की चुनिंदा प्रतिभाओं का चयन किया जाता है जो समाज एवं राष्ट्र की सेवा में समर्पित हैं वर्ष […]

 श्री बिभास घटक को एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख (Head of Project) के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे एनटीपीसी कोरबा में मुख्य महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण) के पद पर कार्यरत थे। श्री घटक ने 37 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध करियर में विद्युत संयंत्र संचालन […]

  NTPC Limited is pleased to announce the appointment of Shri Bibhas Ghatak as the Head of Project, NTPC Korba, effective October 1, 2025. Before this, he served as the Chief General Manager (Operations & Maintenance) at NTPC Korba. With an illustrious career spanning over 37 years, Shri Ghatak brings […]

: मेयर सत्तारूढ़ दल और विरोधी -पार्षदों में जमकर हुआ नोकझोंक, 25 मिनट में 38 प्रस्ताव पारित,कांग्रेस पार्षद के खिलाफ दर्ज एफ आई आर का मामला उठा बिलासपुर। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देने प्रस्ताव लाया […]

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा सीएसपी के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अस्पताल में उत्पात मचाने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि […]

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण /शहर ) द्वारा तिफरा में बिजली कार्यालय का घेराव किया गया ।घेराव के पूर्व कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए , बिल्हा ,तिफरा, तखतपुर, बिलासपुर शहर, बेलतरा ,सिरगिट्टी, मस्तूरी , सेबड़ी संख्या में कांग्रेसजन , सेवादल, महिला, कांग्रेस, […]

– नाम आरोपीः- 1.संतोष रजक पिता इतवारी लाल रजक उम्र 41 वर्ष सा चांटीडीह पठान पारा सरकंडा 2. सौकत खान पिता लियाकत खान उम्र 34 साल पता-खंडोवापारा रतनपुर थाना रतनपुर, बिलासपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में हो रही चोरियों पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने […]

बीजेपी ने चुनाव में सांप्रदायिक कार्ड खेलकर वोटो का ध्रुवीकरण किया- बिलासपुर।बिरनपुर हिंसा और हत्याकांड में जब सीबीआई की चार्जशीट ने सभी खुलासे कर दिए है। मुंगेली में पत्रकार वार्ता लेते हुए बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने बताया कि किस प्रकार से बीजेपी का काला चेहरा उजागर हो […]

बिलासपुर। रविवार को सर्वदलीय एवं जन संगठनो की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें लद्दाख के जन नेता सोनम वांगचुक की निशर्त रिहाई की मांग करते हुए उन पर से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धारा हटाने एवं उन्हें तत्काल रिहा करने तथा लद्दाख की समस्याओं पर सभी पक्षों से बातचीत करने […]

बिलासपुर। छठ महापर्व मनाने हेतु माता अरपा के तट छठ घाट पर सामुदायिक भवन में आज पाटली पुत्र सांस्कृतिक विकास मंच बिलासपुर भोजपुरी समाज बिलासपुर सहजानंद सरस्वती, भूमिहार, ब्राह्मण समाज बिलासपुर की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई पूजा को लेकर छठ पूजा समिति गठन हेतु यह प्रस्ताव पास हुआ इस वर्ष […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी