केन्द्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने विभिन्न सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में की सहभागिता,नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, जनदर्शन में सुनी जनसमस्याएं एवं महाराणा प्रताप जयंती समारोह में

बिलासपुर/बेमेतरा/रतनपुर ।

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने रविवार को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए आमजन से संवाद किया तथा समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री साहू ने बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह में सहभागिता कर नवविवाहित 21 जोड़ों को शुभाशीष प्रदान किया तथा उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत करती बैलगाड़ी से निकली बरात विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विधायक श्री दीपेश साहू द्वारा स्वयं बैलगाड़ी के सारथी बनकर अपनी मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं से गहरे जुड़ाव का परिचय दिया गया, जिसकी श्री साहू ने सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता, सादगी एवं पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी सामाजिक पहचान एवं गौरव का महत्वपूर्ण आधार हैं।

इसके पश्चात श्री साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनदर्शन के दौरान विद्युत व्यवस्था से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार तथा आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री साहू ने अधिकारियों से कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े विषयों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

इसी क्रम में श्री साहू रतनपुर की पावन धरा पर आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती समारोह में भी सम्मिलित हुए तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप  का अदम्य साहस, स्वाभिमान, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा एवं आत्मगौरव की प्रेरणा देता रहेगा।

श्री साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारतीय संस्कृति, विरासत एवं लोक परंपराओं के संरक्षण तथा जनकल्याण के कार्यों को निरंतर प्राथमिकता देते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने किया मल्हार के प्राचीन ताम्रपत्रों का उल्लेख, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने व्यक्त किया आभार

Mon Jun 1 , 2026
बिलासपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक नगर मल्हार का उल्लेख करते हुए यहां प्राप्त प्राचीन ताम्रपत्रों की ऐतिहासिक महत्ता को देश के सामने रखा। इस पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद […]

You May Like

Breaking News