बिलासपुर।  ज़िला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण /शहर ) द्वारा आज 27 अक्टूबर को केंद्रीय विश्वविद्यालय गुरुघासीदास के छात्र अर्सलान अंसारी की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा गया।  प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय […]

वंदे मातरम मित्र मंडल की 220वीं बैठक दुर्गा मंदिर प्रांगण में संपन्न , बिलासपुर। वंदे मातरम मित्र मंडल की 220वीं बैठक दीपावली मिलन के साथ प्रियदर्शिनी नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में मदकू द्वीप के पीठाधीश महंत रामरूप दास त्यागी जी महाराज, विभाग संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

4 *मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल* रायपुर 26 अक्टूबर 2025/शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे […]

  *छत्तीसगढ़ राज्य का अर्थ केवल रायपुर दुर्ग भिलाई नहीं यह साबित करने का आदर्श मौका *25 सालों में छत्तीसगढ़ का विकास रायपुर के आसपास ही केंद्रित रहा *हवाई सुविधा जन आंदोलन के 6 साल पूरे धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन हुआ बिलासपुर,  26 अक्टूबर ।हवाई सुविधा जन संघर्ष […]

  *रविवार को खरना पूजा के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत* *बिलासपुर के तोरवा स्थित अरपा नदी पर बना एशिया का सबसे लंबा स्थाई छठ घाट पर श्रमदान करने के लिए सुबह 7 बजे स्वयंसेवकों की उमड़ी भीड़* *बिलासपुर। संस्कारधानी बिलासपुर में सूर्य उपासना का सबसे बडा […]

बिलासपुर। इतिहास साक्षी है कि सभी सभ्यताएँ सदैव नदियों के तटों पर पनपी हैं। बिलासपुर की जीवनरेखा अरपा नदी भी इसी परंपरा की प्रतीक है। किंतु दुर्भाग्य यह है कि जिस प्रकार गंगा, यमुना, नर्मदा और गोदावरी जैसी नदियों को पवित्रता और सम्मान प्राप्त है, उसी प्रकार का आदर अरपा […]

बिलासपुर । गलत ढंग से पैसे कमाने का भूत अगर किसी पर सवार हो जाए तो उसके लिए नैतिकता कोई मायने नहीं रखता अगर वह सरकारी अमला हो तो अपने अवैध कमाई के जरिए को दूसरे ढंग से कुछ इस तरह मैनेज करता है कि वह किसी भी तरह फंस […]

मां काली का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा : सूर्या मस्तूरी विधानसभा में जगह-जगह मां काली विराजमान है, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या क्षेत्र में मां काली का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। ग्राम पंचायत देवरी पहुंचकर सभी वरिष्ठ […]

 बिलासपुर  । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह लगातार दूसरे दिन पूरी टीम के साथ छठ घाट पहुंचे समिति के सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने पार्किंग स्थल का पुन निरीक्षण किया सुरक्षा एवं पार्किंग को लेकर पुख्ता इंतजाम हेतु योजना बंद तरीके से काम करने की सहमति बनाई अधिकारियों को दिशा […]

नई दिल्ली ।  बिहार में चुनाव से पहले दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे बिहार के ‘सिग्मा गैंग’ का दिल्ली में खात्मा हो गया है।  दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई में रंजन पाठक समेत चार बदमाश एनकाउंटर में मारे गए है। […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी