बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन अपने सभी 120 इकाई एवं उनके सदस्यगण कांकेर जिला में हो रहे मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज का धर्मांतरण का घोर निंदा करता है तथा इसके विरोध में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के दिनाँक 24 दिसम्बर 2025 को “छत्तीसगढ़ बंद” का पूर्ण समर्थमन करता […]

  बिलासपुर। । आज दिनांक 23दिसंबर 2025 को आधारशिलाविद्या मन्दिर न्यू सैनिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय सिन्हा मैनेजर सेंट्रल […]

खेल मुश्किलों से सीखकर आगे बढ़ना सिखाता है – डॉ. अजय श्रीवास्तव जीत और हार खेल का हिस्सा और सीखने का अवसर है – अविनाश शेट्टी बिलासपुर। एवीएम न्यू सैनिक स्कूल में दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उल्लासपूर्ण शुभारम्भ 22 दिसंबर को हुआ । इस वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम […]

  धर्मांतरण को लेकर विरोध,सरकार पर कार्रवाई नहीं करने और विधेयक लागू करने में देरी का आरोप बिलासपुर। सर्व समाज द्वारा लगातार हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ और दोषियों पर कार्रवाई नहीं करने तथा विधेयक लाने में सरकार द्वारा देरी करने के विरुद्ध सर्व समाज द्वारा कल 24 दिसंबर को […]

निगम आयुक्त अमित कुमार का कलेक्टर सुकमा के पद पर तबादला होने के बाद राज्य शासन ने श्री सर्वे को बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त पद पर पदस्थ किया श्री सर्वे ने कहा : शासन की योजनाओं को बेहतर तरीके से और समय पर पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि […]

  बिलासपुर। प्रदेश में हाल ही में कांकेर सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न तनाव, विभिन्न समुदायों के बीच गलतफहमियों में वृद्धि, हिंसात्मक घटनाओं और प्रशासन एवं सरकार की अकर्मण्यता तथा उदासीनता को लेकर सर्व समाज, छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश के समस्त सामाजिक, जनजातीय तथा व्यावसायिक संगठनों में व्यापक रोष व्याप्त […]

बिलासपुर। वंदे मातरम मित्र मंडल की 228वीं साप्ताहिक बैठक सामाजिक समरसता एवं “संगठन गढ़े चलो” के संकल्प के साथ संत गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर भव्य पथ संचलन के रूप में आयोजित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर सनातनी एकता के […]

बिलासपुर । संस्कार भारती जिला इकाई बिलासपुर साइन माउली परिवार बिलासपुर एवं हनुमान महापाठ समिति बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 23 से 27 दिसबर दोपहर 12 से रात्रि 9:00 बजे तक हनुमान बालीसा अर्थ एवं प्रेरणा पर केंद्रित 45 चित्रों की भव्य प्रदर्शनी बिलासपर स्थित है राघवेंद्र राव सभा भवन […]

बिलासपुर। कोर्ट  द्वारा नेशनल हेराल्ड केस की चार्ज शीट को खारिज करने पर जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) ने आज बड़ा आंदोलन कर भाजपा कार्यालय का घेराव किया लेकिन पुलिस ने भाजपा दफ्तर की तरफ पहुंचने वाले तमाम रास्तों को बंद कर देने और सब तरफ पुलिस बल तैनात […]

नई दिल्ली, 18 दिसंबर, 2025: NTPC ने नई दिल्ली में अपनी 18वीं लेंडर्स मीट ऑर्गनाइज़ की, जिसमें कंपनी के ऑपरेशनल और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस, ग्रीन इनिशिएटिव, ग्रोथ और डाइवर्सिफिकेशन प्लान, भविष्य के कैपिटल खर्च और फंडिंग की ज़रूरतों पर रोशनी डाली गई। इस इवेंट में भारत और विदेश के बड़े बैंकों, […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी